Dec 28, 2024
नए साल शुरू होने से पहले पहाड़ बर्फ से ढक चुके हैं। पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आज भी कई क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है।
Credit: istock
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को शुरू हुई बर्फबारी आज सुबह तक जारी रही। यहां सोनमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम, डोडा आदि क्षेत्र बर्फ से लदे हुए हैं। बर्फबारी से तापमान भी माइनस में बना हुआ है
Credit: istock
घाटी में बर्फबारी के कारण लोगों का जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा है। पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर के बीच बने जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर बर्फ की मोदी चादर जम गई। जिससे घंटों तक सैकड़ों गाड़ियां सुरंग में फंसी रहीं।
Credit: istock
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुल्ला, कुपवाड़ा, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में भी भारी बर्फबारी हुई। जिस कारण सभी सड़कें बंद हो गईं और यातायात बहाल करने के लिए शनिवार सुबह बर्फ हटाने वाली मशीनों को भेजा गया।
Credit: istock
श्रीनगर में शुक्रवार को भारी बर्फबारी से बिजली के खंभे उखड़ गए। साथ ही ट्रांसमिशन लाइनें टूट गई और बिजली ग्रिड भी बाधित हो गए। इस वजह से शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी जगह बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
Credit: istock
बर्फबारी से स्थानीय लोगों को काफी खुशी हो रही है। दरअसल लंबे समय से सूखा चलने से लोग अब अच्छी फसलों की उम्मीद कर रहे हैं।
Credit: istock
उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फबारी दर्ज की जा रही है। आज उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी और धराली गांव में भी भारी बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में भी बर्फबारी और शीतलहर के आसार हैं।
Credit: istock
उत्तराखंड में शुक्रवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ, हे��कुंड, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में 6 इंच तक नई बर्फ गिरी।
Credit: istock
बर्फबारी होने से ठंड में और इजाफा हो गया है। तापमान माइनस में बना हुआ है। आज हिमाचल और उत्तराखंड में कोल्ड डे का अलर्ट भी है। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। जिससे हांड कंपाने वाली ठंड महसूस हो सकती है। (सांकेतिक तस्वीरें)
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स