Apr 15, 2024
भारत के बहुत से ऐसे शहर हैं, जो अलग-अलग खासियत के चलते देशभर में फेमस हैं। कुछ शहरों को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, तो वहीं कुछ शहरों का ऐतिहासिक महत्व बहुत रहा है।
Credit: Twitter istock
लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में कुछ ऐसे भी शहर हैं जिनका नाम असुरों के नाम पर रखा गया है।
Credit: Twitter istock
पौराणिक कथाओं के अनुसार ये सभी राक्षस किसी न किसी स्थान से जुड़े रहे हैं। इन शहरों में आज भी लोगों द्वारा इन राक्षसों से जुड़ी कहानियां सुनने को मिल जाती हैं।
Credit: Twitter istock
अगर आप इन शहरों के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इन्हीं शहरों के बारे में बताएंगे।
Credit: Twitter istock
पंजाब के जालंधर शहर का नाम एक असुर पर रखा गया है, इस असुर का नाम भी जालंधर था, जो शिव जी की ऊर्जा से उत्पन्न हुआ था। इस शहर में कई मंदिर, गुरुद्वारे, किले और म्यूजियम भी बने हुए हैं।
Credit: Twitter istock
बिहार के गया शहर का नाम असुर गयासुर के नाम पर पड़ा है। यह असुर भगवान शिव का भक्त था और प्राचीन समय में यहीं पर रहता था। इस शहर को हिंदू और बौद्ध धर्म के लिए भी बहुत पवित्र माना जाता है।
Credit: Twitter istock
महाराष्ट्र के कोल्हापुर का नाम असुर कोल्हासुर के नाम पर रखा गया है। असुर कोल्हासुर प्राचीन काल में इस स्थान पर राज करता था। यह महाराष्ट्र के फेमस शहरों में से एक है। यहां आपको मंदिर, झरने, किला, संग्रहालयस वन्यजीव अभयारण्य जैसे घूमने के कई स्थान मिल जाएंगे।
Credit: Twitter istock
कर्नाटक के मैसूर शहर का नाम असुर महिषासुर के नाम पर रखा गया है। ऐसा कहते हैं कि माता दुर्गा ने अवतार लेकर इसी स्थान पर महिषासुर का वध किया था, इस कारण इस स्थान का नाम मैसूर पड़ा।
Credit: Twitter istock
पलवल शहर हरियाणा में पड़ता है। जिसका नाम असुर प्रलंबासुर के नाम पर रखा गया है। यह असुर महाभारत काल में इस स्थान पर निवास करता था। इस शहर में घूमने के लिए भी आपको कई स्थान मिल जाएंगे।
Credit: Twitter istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स