Jun 04, 2025
वैसे तो भारत में कई किले हैं, लेकिन कुछ किले अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक कारणों से खास बन जाते हैं।
Credit: Social
ऐसा ही किला कुंभलगढ़ का है, जो राजस्थान में अरावली पर्वतमाला में बना एक शानदार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दुर्ग है।
Credit: Social
इस भव्य किले का निर्माण 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा ने किया था। इसे मेवाड़ का किला भी कहा जाता है, जो अपनी मजबूत दीवार के लिए जाना जाता है।
Credit: Social
कुंभलगढ़ की दीवार 36 किलोमीटर लंबी है और यह ग्रेट वाल ऑफ चाइना के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है।
Credit: Social
यह किला अरावली पर्वतमाला पर मौजूद है, जिससे यह शासकों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित स्थान बनता था।
Credit: Social
कुंभलगढ़ किला भारत के महान राजाओं में से एक महाराणा प्रताप का जन्मस्थान है, जिनका जन्म वर्ष 1540 में हुआ था।
Credit: Social
कुंभलगढ़ का इतिहास मेवाड़ के इतिहास का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है और यह कई युद्धों और घेराबंदियों का गवाह रहा है।
Credit: Social
कुंभलगढ़ की वास्तुकला राजपूत वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है, जिसमें मजबूत किलेबंदी, मंदिर और महल जैसी चीजें शामिल हैं।
Credit: Social
कुंभलगढ़ के किले को 2013 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) घोषित किया गया था
Credit: Social
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स