मुंबई के ये Night Clubs हैं जबरदस्त, रात भर रहता है पार्टी लवर्स का जमावड़ा

Pooja Kumari

Sep 22, 2024

​मुंबई को सपनों का शहर भी कहा जाता है।​

Credit: istock

​इस शहर में बहुत से बिजनेसमैन और लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी रहते हैं।​

Credit: istock

​इस शहर को कभी न सोने वाला शहर कहते हैं। यहां की नाइट लाइफ चकाचौंध भरी है।​

Credit: istock

​​मुंबई के नाइट क्लब​​


मुंबई में बहुत से नाइट क्लब बने हुए है। जिनमें से कुछ शानदार नाइट क्लबों के बारे में आज हम बताएंगे। यहां पर आप दोस्तों संग देर शाम को पार्टी और मौज मस्ती कर सकते हैं।

Credit: istock

You may also like

इस शहर में खुला यूपी का पहला Floating Re...
अहमदाबाद के 3 सबसे पॉश इलाके कौन से है?

​​किट्टी सु​​


किट्टी सु अंधेरी ईस्ट में द ललित मुंबई में स्थित है। इस क्लब का इंटीरियर काफी अच्छा है। यहां पर आप बड़े डांस फ्लोर, लाइव म्यूजिक और डीजे पार्टियां, टेस्टी फूड और कॉकटेल का आनंद ले सकते हैं। यह क्लब रात 9 बजे से सुबह 2:30 बजे तक खुला रहता है और सोमवार-मंगलवार को बंद रहता है। इसे गूगल पर यूजर्स ने 5 में से 4.1 स्टार रेटिंग दी है।


Credit: istock

​​बॉम्बे कॉकटेल बार​​


अंधेरी वेस्ट में स्थित बॉम्बे कॉकटेल बार अपने जीवंत माहौल, सिग्नेचर कॉकटेल और बेहतरीन संगील के लिए जाना जाता है। यह ट्रेंडी स्पॉट शाम सात बजे से रात 1:30 बजे तक खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है। गूगल पर लोगों ने इसे 5 में से 4.2 स्टार रेटिंग दी है।

Credit: istock

​​आर अड्डा नाइट क्लब​​


आर अड्डा नाइट क्लब जुहू में स्थित है। यह जगह आपको अलग डिस्को की वाइब्स देगी। यह नाइट क्लब हर दिन शाम सात बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता है। गूगल पर इसे 4 स्टार रेटिंग लोगों से मिली है।

Credit: istock

​​ट्रिस्ट नाइट क्लब​​


ट्रिस्ट नाइट क्लब मुंबई के लोअर परेल में स्थित है। इसे पबिंग और क्लबिंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। गूगल पर लोगों ने इसे 5 से 4 स्टार रेटिंग दी है।

Credit: istock

​​स्लिंक एंड बार्डोट​​


यह नाइट क्लब मुंबई के वर्ली में स्थित है। गूगल पर यूजर्स ने इसे 5 में से 4.8 स्टार रेटिंग दी है। यह शाम को 6:30 बजे से रात को 1:30 बजे तक खुला रहता है। इस क्लब को शानदार वाइब, बेहतरीन संगीन, आरामदायक सेटिंग, कॉकटेल और स्टाइलिश क्राउड के लिए जाना जाता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस शहर में खुला यूपी का पहला Floating Restaurant, जानें क्या है खासियत

ऐसी और स्टोरीज देखें