Jun 11, 2025
By: Nilesh DwivedIभारत में तकरीबन 571 से अधिक किले मौजूद हैं जिसकी वजह से इसे किलों का देश भी कहा जाता है।
Credit: Canva
मुगल बादशाहों का शासन 1526 से 1857 तक का माना जाता है। 1526 में बाबर ने भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।
Credit: Canva
अगर बात यमुना नदी के किनारे बसे शहरों की करें तो आगरा सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है, जिसका इतिहास बेहद ही रोचक रहा है।
Credit: Canva
आगरा किला मुगल बादशाहों के शासनकाल में एक महत्वपूर्ण केंद्र था। तो ऐसे में चलिए जानते हैं इस अनोखे किले के बारे में।
Credit: Canva
आगरे के किले में कई शासकों ने राज्य किया। मुगल बादशाह अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब ने यहां शासन किया।
Credit: Canva
इस किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1565 ई. के आसपास करवाया था। शाहजहां ने इसमें संगमरमर का इस्तेमाल किया।
Credit: Canva
आगरा फोर्ट मुगल वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है, जिसमें लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से इसे लाल किला भी कहा जाता है।
Credit: Canva
यह किला दीवारों, विशाल द्वारों और बड़े प्रांगणों से घिरा हुआ है। साथ ही, किले के भीतर दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और शीश महल जैसे कई अनोखी संरचनाएं हैं।
Credit: Canva
आगरा किले को इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की वजह से 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स