जयपुर के पांच सबसे अमीर इलाके, रईसों का अड्डा है यहां

Pooja Kumari

Oct 28, 2024

​इस शहर को सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है।​

Credit: istock

​जयपुर, राजस्थान का सबसे अमीर जिला है।​

Credit: istock

​सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत का भी सबसे अमीर जिला जयपुर है।​

Credit: istock

​Magicbricks के अनुसार जयपुर के पांच सबसे पॉश इलाके ये हैं:​

Credit: istock

You may also like

ग्रेटर नोएडा का सबसे सस्ता बाजार, ज्वेलर...
भारत की पहली नदी कौन सी है? गंगा से भी प...

​जगतपुरा​


जगतपुरा, जयपुर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। यहां पर विला से लेकर बहुमंजिला अपार्टमेंट और आवासीय जमीन सभी प्रकार की संपत्तियां मिल जाएंगी। जगतपुरा शहर के अन्य इलाकों से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां पर शैक्षिणिक संस्थान, अस्पताल, शॉपिंग मॉल आदि सुविधाएं भी आसपास ही हैं।

Credit: istock

​कलवार रोड​


यह इलाका भी जयपुर के सबसे पॉश और बेहतरीन इलाकों में शामिल है। कलवार रोड में बहुमंजिला अपार्टमेंट, बिल्डर फ्लोर अपार्टमेंट, आवासीय घर आदि हैं। इस इलाके में जिम, पार्क, स्पा जैसी सुविधाएं भी हैं।

Credit: istock

​सिविल लाइंस​


सिविल लाइंस जयपुर के सबसे पॉश और अमीर इलाकों में शुमार होता है। यहां पर आपको हरा-भरा वातावरण भी देखने को मिल जाएगा। सिविल लाइंस जयपुर रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी अच्छी तरह कनेक्टेड है। इस इलाके भी आपको स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी।

Credit: istock

​सी-स्कीम​


यह भी जयपुर के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यह इलाका होटल, रेस्तरां, पार्कों और फेमस ऐतिहासिक स्थलों से भरा हुआ है। यहां पर आपको बहुमंजिला अपार्टमेंट भी मिल जाएंगे। साथ ही यहां बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Credit: istock

​मालवीय नगर​


मालवीय नगर इलाका गौरव टावर, वर्ल्ड ट्रेड पार्क जैसे कई फेमस रोजगार केंद्रों के नजदीक है। यहां पर बहुमंजिला अपार्टमेंट, बिल्डर फ्लोर अपार्टमेंट, आवासीय घर आदि हैं। साथ ही यहां स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल और घूमने के स्थान भी आसपास ही हैं।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ग्रेटर नोएडा का सबसे सस्ता बाजार, ज्वेलरी के लेकर कपड़ों तक मिलेगा सबकुछ यहां

ऐसी और स्टोरीज देखें