ठाणे के 5 सबसे सस्ते इलाके कौन-से हैं?

Pooja Kumari

May 24, 2025

​ठाणे, महाराष्ट्र के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है।​

Credit: Canva

​यह शहर मुंबई के करीब स्थित है।​

Credit: Canva

​आज हम आपको ठाणे के 5 सबसे सस्ते इलाकों के बारे में बताएंगे।​

Credit: Canva

​ठाणे के 5 सबसे किफायती इलाके Magicbricks के अनुसार ये है।​

Credit: Canva

You may also like

भारत में वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड, जान...
चेरापूंजी नहीं, इस शहर में बरसता है सबसे...

​​अंबरनाथ​​


यह इलाका ठाणे के पूर्वी हिस्से में पड़ता है और पूर्वी और पश्चिमी अंबरनाथ में बंटा हुआ है। अंबरनाथ इलाका अपने 11वीं शताब्दी के अंबरनाथ शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर कई स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और शॉपिंग सेंटर स्थित है। यहां पर किफायती किराए में घरों के अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।

Credit: Canva

​​भिवंडी​​


यह इलाका रसद और कपड़ा उद्योग के लिए फेमस है। इस इलाके की मुंबई सेंट्रल, वसई, ठाणे, वाडा, कल्याण, बोरीवली से अच्छी कनेक्टिविटी है। यह इलाका फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेपरफ्राई के बड़े गोदामों का अड्डा भी है। यहां पर 1 बीएचके से लेकर 3 बीएचके तक के अपार्टमेंट स्थित है। जिनका किराया भी बजट फ्रेंडली है।

Credit: Canva

​​कल्याण​​


कल्याण को पूर्वी और पश्चिमी दो हिस्सों में बांटा गया है। जिनमें से पूर्वी हिस्से में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण पर खास फोकस किया गया है। यहां पर पोदार इंटरनेशन और सेंट जेवियर्स जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी है। कल्याण एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जिसे दक्षिण भारत के कई राज्यों का प्रमुख प्रवेश द्वार भी माना जाता है। यहां पर आवासीय स्थानों में 3 बीएचके तक अपार्टमेंट मिल जाएंगे।

Credit: Canva

​​डोंबिवली​​


डोंबिवली, पूर्व में कल्याण के करीब स्थित है। यह कल्याण के साथ ही एक आगामी स्मार्ट सिटी भी है। यह अच्छी तरह से बसा योजनाबद्ध शहर है। इसे गणेश घाट, आनंद नगर, डोंबिवली पार्क, रोटरी गार्डन जैसे फेमस स्थानों के लिए भी जाना जाता है। डोंबिवली भी पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में बंटा हुआ है। इसकी मुंबई, नवी मुंबई, भिवंडी और ठाणे से अच्छी कनेक्टिविटी है।

Credit: Canva

​​ठाणे वेस्ट​​


यह ठाणे का सबसे बाड़ा इलाका है। यहां पर पश्चिमी ओर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और पूर्वी ओर वसई क्रीक के बीच स्थित है। यहां पर स्कूल कॉलेज से लेकर अस्पताल और शॉपिंग के कई सारे ऑप्शन हैं। ठाणे वेस्ट की घनसोली, मुंब्रा, वाशी और भिवंडी से अच्छी कनेक्टिविटी है। यहां पर भी मल्टी-स्टोरी हाई-राइज अपार्टमेंट किफायती रेट में मिल जाएंगे। (सांकेतिक फोटो)

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड, जानें किस रूट पर सबसे तेज

ऐसी और स्टोरीज देखें