Mar 05, 2024

दिल्ली में मिलते हैं ये 10 जंगली जानवर, जानिए कहां देखने को मिलेंगे

Dev Chovdhary

​तेंदुआ​

तेंदुआ को काफी शक्तिशाली जानवर माना जाता है और इसकी चतुराई के आगे कई जानवर फेल हैं। यह दिल्ली के असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में पाये जाते हैं। कई बार यह आबादी वाले इलाके में घुस जाते हैं।

Credit: Twitter

​साही​

यह जीव अपने कांटों के लिए जाना जाता है, जो इसे शिकारी से भी बचाता है। यह दिल्ली के जेएनयू परिसर और असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​सियार​

यह सुनहरे रंग का होता है, जिस वजह से इसे गोल्‍डन जैकाल भी कहा जाता है। यह अरावली जैव विविधता पार्क, संजय वन,असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य के अलावा राष्ट्रपति भवन के आस-पास भी पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​एशियाई ताड़ कस्तूरी बिलाव​

यह जीव टोडी कैट के नाम से भी जाना जाता है। यह दिल्ली के जेएनयू परिसर और असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में पाये जाते हैं। इसके अलावा इसे महरौली के आस-पास भी देखा जाता है।

Credit: Twitter

You may also like

प्रयागराज में देहाती रसगुल्ला ही नहीं, य...
​इस शहर में मिलती है सबसे ज्यादा दिहाड़ी...

​काला हिरण​

काला हिरण और हिरण में काफी समानता है। भारत में काले हिरणों की संख्या कम हैं, लेकिन आप इसका दीदार दिल्ली मे कर सकते हैं। यह दिल्ली के असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य और संजय वन में पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​इंडियन ग्रे नेवला​

यह जानवर अक्सर झाड़ियों और आबादी वाले इलाके में दिखते हैं। यह दिल्ली के असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य, यमुना जैव विविधता पार्क और अरावली के इलाकों में पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​इंडियन कोबरा​

यह काफी घातक और विषैला सांप है। इसके काटने के कुछ देर बाद ही लोग दम तोड़ देते हैं। यह सांप अरावली जैव विविधता पार्क, जेएनयू कैंपस, संजय वन, असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य और जनपथ के जंगली इलाकों में पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​मॉनिटर लिजर्ड​

मॉनिटर लिजर्ड को गोह के नाम से जाना जाता है। यह छिपकली प्राजाति से ही आता है। यह अक्सर यमुना किनारे दिख जाता है। इसके अलावा यह ओखला पक्षी विहार और असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में पाये जाते हैं।

Credit: Twitter

​अजगर​

यह जहरीला नहीं होता है, लेकिन अपने शिकार को निगल जाता है। इसे ब्लैक-टेल्ड पायथन, इंडियन रॉक पायथन और एशियन रॉक पायथन भी कहा जाता है। यह असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य, जेएनयू कैंपस और वसंत कुंज के जंगली इलाकों में पाये जाते हैं।


Credit: Twitter

​लोमड़ी​

बंगाल फॉक्स को भारतीय लोमड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह जानवर अरावली जैव विविधता पार्क और असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में दिख जाते हैं। इन जगहों पर जाकर आप इसे देख सकते हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: प्रयागराज में देहाती रसगुल्ला ही नहीं, ये मिठाई भी चटखारे लेकर खाते हैं लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें