Jan 07, 2026

नोएडा में यहां मिलता है 'स्वाद का पटाखा' समोसा, टेस्ट में नंबर 1

Varsha Kushwaha

​कड़कड़ाती ठंड के इस मौसम में गरमा-गरम चाय और समोसा का मेल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।​

Credit: Canva

​नोएडा के इन स्टॉल्स पर आपको केवल आलू के नहीं, बल्कि तरह-तरह के समोसे खाने को मिल जाएंगे। ​

Credit: Canva

​छोटे समोसे​



​नोएडा सेक्टर 19 में टेलीफोन एक्सचेंज के बराबर में सड़क किनारे एक छोटे समोसे की ठेली है। यहां समोसे खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। दूर-दूर से लोग आते हैं और घर के लिए पैक कराकर ले जाते हैं। 35 साल पुरानी इस दुकान में 10 से 20 रुपये में 6 समोसे दिए जाते हैं।


Credit: Canva

​शाम का नाश्ता हो या ऑफिस की छोटी सी भूख, ये समोसे अपने मसालों से लोगों का दिल जीत रहा है।​

Credit: Canva

You may also like

तुर्कमान गेट कब और किसने बनवाया था, क्यो...
दिल्ली में है एशिया की सबसे बड़ी मसाला म...

​अगर आप टेस्ट में नंबर-1 समोसे की तलाश में हैं, तो ये स्टॉल्स आपकी क्रेविंग शांत कर देंगें।​

Credit: Canva

​रामजी समोसा​



​सेक्टर 15 की नया बांस मार्केट में स्थित रामजी समोसा नोएडावासियों में बहुत मशहूर है। यहां आपको केवल आलू के नहीं बल्कि नूडल्स, पनीर टिक्का, चाप, पिज्जा, मीठा, ईरानी, मैक्रोनी के अलावा एप्पल और मैंगो जैसे 28 प्रकार के समोसे मिल जाएंगे। यहां समोसे की कीमत 20 से 50 रुपये तक है।


Credit: Canva

​जेसीबी एवरग्रीन स्नैक्स की चाट​



​सेक्टर 19 में स्थित जेसीबी एवरग्रीन स्नैक्स समोसे चाट के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। गर्म-गर्म समोसे और छोलों के साथ ठंडी दही और चटनी इसे और बेहतरीन बनाती है।


Credit: Canva

​पोरवाला जी के मिनी समोसे ​



​नोएडा सेक्टर 50 में स्थित पोरवाला जी के मिनी समोसे वाले अपने मिनी समोसा और धमाकेदार स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। भले ही यहां के समोसे साइज में छोटे हैं, लेकिन स्वाद इतना जबरदस्त हैं कि यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह 20 से 30 रुपये में 6 पीस समोसे देते हैं।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: तुर्कमान गेट कब और किसने बनवाया था, क्यों रखा गया ये नाम?

ऐसी और स्टोरीज देखें