Apr 29, 2025

By: Nilesh DwivedI

भारत के इस शहर में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़

​बरगद का पेड़

बरगद का पेड़, जिसे वट वृक्ष भी कहा जाता है, भारतीय मूल का एक विशाल और बहुवर्षीय वृक्ष है।

Credit: Canva

​सबसे बड़ा बरगद का पेड़

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कहां पर मौजूद है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।

Credit: Canva

​कोलकाता

अपनी कला, संस्कृति और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध, कोलकाता, देश का एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पर दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ है।

Credit: Canva

​द ग्रेट बनयान ट्री

कोलकाता के हावड़ा में आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान में दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ स्थित है, जिसे द ग्रेट बनयान ट्री के नाम से जाना जाता है।

Credit: Canva

You may also like

इस शहर में भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग...
चंडीगढ़ की 5 सबसे पॉश सोसायटी, अमीरों की...

​पेड़ की विशालता

ये बरगद का पेड़ 250 साल पुराना माना जाता है और ये 14,500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

Credit: Canva

​हजारों जटाएं

द ग्रेट बनयान ट्री में 3,000 से अधिक जटाएं हैं, जो अब जड़ों में बदल चुकी हैं।

Credit: Canva

​पेड़ की खासियत

इस पेड़ की विशालता और संस्कृति में महत्व के कारण इसे भारत सरकार द्वारा 1987 में एक डाक टिकट पर भी दर्शाया गया है।

Credit: Canva

​पर्यावरण

इस पेड़ को विश्व का सबसे विशाल भी वृक्ष माना जाता है, जो एक सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करता है।

Credit: Canva

​वैज्ञानिक नाम

वनस्पति विज्ञान में इस पेड़ का नाम फिकस बेंघालेंसिस है, जो मोरेसी परिवार से संबंधित है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस शहर में भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग प्वाइंट, जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें