Apr 15, 2024

अयोध्या राम मंदिर में इस तरह बिल्कुल मुफ्त में बुक करें आरती पास, जानें पूरा प्रोसेस

Digpal Singh

​20 घंटे रामलला के दर्शन​

17 नवंबर को रामनवमी है और आज से रामलल्ला अयोध्या में 20 घंटे दर्शन देंगे। इस दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

Credit: Twitter

​जनवरी में हुई प्राण प्रतिष्ठा​

इस साल जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां रामभक्तों का तांता लगा हुआ है। देशभर से अयोध्या के लिए ट्रेन, हवाई जहाज और बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

Credit: Twitter

हनुमानगढ़ी में दर्शन शेड्यूल

​आरती के लिए बुक करें टाइम​

अगर आप भी अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए जा रहे हैं तो अच्छा यही रहेगा कि पहले ही आरती का स्लॉट बुक करवा लें। इसका प्रोसेस आसान है और आरती का स्लॉट मुफ्त में बुक होता है।

Credit: Twitter

​VIP जैसी सुविधा​

अगर आप आरती का स्लॉट बुक करवा लेते हैं तो यह किसी VIP सुविधा के कम नहीं है। आरती में शामिल होकर आप भगवान के दर्शन भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.online.srjbtkshetra.org पर लॉगइन करना होगा।

Credit: Twitter

You may also like

चाय उत्पादन के लिए मशहूर है हिमाचल का ये...
असुरों के नाम पर हैं इन शहरों के नाम, कह...

​आईडी प्रूफ लेकर जाएं​

अगर आपका आरती का स्लॉट बुक हो गया है तो कोई सरकारी ID प्रूफ लेकर जरूर जाएं और आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कैंप ऑफिस में पहुंच जाएं।

Credit: Twitter

​बनाना होगा प्रोफाइल​

आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अपना प्रोफाइल बनाना होगा। अपना पता, इमेल एड्रेस और अन्य जरूरी जानकारियां भरकर आरती के लिए दिए गए ड्रॉप डाउन से दिन और समय का चुनाव कर लें। एक बार में पांच श्रद्धालुओं के लिए आरती का स्लॉट ले सकते हैं।

Credit: Twitter

​बच्चों के लिए आरती पास नहीं​

अगर आपके साथ 10 साल से कम उम्र के बच्चे हैं तो उनके लिए किसी तरह के आरती पास की आवश्यकता नहीं है, उन्हें आप अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

Credit: Twitter

​बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था​

अगर आपके साथ कोई बुजुर्ग व्यक्ति हैं तो उनके लिए यहां दर्शन की खास व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के लिए मात्र 170 रुपये में व्हीलचेयर मिलेगी। एक व्यक्ति उन्हें व्हीलचेयर पर लेकर जाएगा और वीआईपी दर्शन करवाकर वापस ले आएगा। एक अन्य व्यक्ति उनके साथ अटेंडेंट के तौर पर भी जा सकता है।

Credit: Twitter

​24 घंटे पहले आएगा रिमाइंडर​

अगर आपने आरती का समय बुक किया है तो 24 घंटे पहले SMS या Email के जरिए रिमाइंडर भी भेजा जाता है। इस पर क्लिक करके आपको अपने पहुंचने के संबंध में कंफर्म करना जरूरी होता है। अन्यथा आपकी बुकिंग कैंसिल हो सकती है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: चाय उत्पादन के लिए मशहूर है हिमाचल का ये शहर, मिल चुका है GI टैग

ऐसी और स्टोरीज देखें