Oct 18, 2024

देहरादून के 6 सबसे सस्ते बाजार, यहां मिलेगा जरूरी हर सामान

Varsha Kushwaha

​त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ​

Credit: Social Media

​करवा चौथ और दिवाली में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। ​

Credit: Social Media

Weather Update

​ऐसे में लोगों ने नए कपड़ों और घर की साज-सजावट के सामान की शॉपिंग शुरू कर दी है।​

Credit: Social Media

​आइए आपको देहरादून की 6 सबसे सस्ते बाजार के बारे में बताएं - ​

Credit: Social Media

You may also like

पैदल ही जा सकते हैं विदेश, इंटरनेशनल बॉर...
MP का ये शहर गोवा से कम नहीं, जानें नाम

​पलटन बाजार ​

देहरादून का सबसे प्रसिद्ध और पुराना बाजार है पलटन बाजार। यह मार्केट मुख्य तौर पर कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां से आप कम दाम में अच्छी वैरायटी के फैशनेबल कपड़े ले सकते हैं।

Credit: Social Media

​तिब्बती मार्केट​


देहरादून में परेड ग्राउंड के करीब स्थित तिब्बत मार्केट शहर की सबसे फेमस मार्केट में से एक है। ये मार्केट न केवल कपड़ों के अच्छे कलेक्शन बल्कि उनके रेट के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। कम दाम की शॉपिंग के लिए ये मार्केट एक अच्छा शॉपिंग स्पॉट है। यहां से आप बजट में झोला भरकर कपड़े ले जा सकते हैं। यहां 300-400 से अधिक दुकानें है।

Credit: Social Media

​आढ़त बाजार​

देहरादून का आढ़त बाजार शहर में मसालों का सबसे बड़ा बाजार है। यहां से आप घर के सारे मसाले कम दाम में ले सकते हैं। किफायती रेट के साथ मसालों की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है। ये मसालों की होलसेल मार्केट हैं, लेकिन यहां कई दुकानें रिटेल में भी सामान बेचती हैं।

Credit: Social Media

​पॉटरी मार्केट​

सुंदर-सुंदर कप, प्लेट, केतली व अन्य मिट्टी के बर्तन लेना चाहते हैं तो पॉटरी मार्केट से अच्छा कुछ नहीं। खुड़बुड़ा मोहल्ले में स्थित ये मार्टेक घर के साज-सजावट के सामान के लिए बेस्ट है। यहां से आप मिट्टी के बर्तन, दीए, हैंडीक्राफ्ट्स का सामान ले सकते हैं। कम दाम में अच्छा सामान लेने के लिए सुबह-सुबह यहां पहुंचे।

Credit: Social Media

​इंदिरा मार्केट​

इंदिरा मार्केट मेन्स वियर के लिए अधिक प्रसिद्ध है। यहां आपको लड़कों के एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाएंगे। किफायती दाम में अच्छे और ब्रांडेड कपड़े कौन नहीं पहनना चाहता है। यहां आपको टी-शर्ट, जींस, शर्ट और अन्य स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे।

Credit: Social Media

​गांधी रोड मार्केट ​

देहरादून में स्थित गांधी रोड मार्केट में अक्सर चहल-पहल रहती है। यहां लकड़ी और पीतल का सामान, ज्वेलरी, जूते सनग्लास व सेकंड-हैंड किताब समेत कई आवश्यक सामान मिल जाता है। बजट शॉपिंग के लिए ये बाजार भी एक अच्छा स्पॉट है।

Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पैदल ही जा सकते हैं विदेश, इंटरनेशनल बॉर्डर पर ही बसे हैं यूपी के ये 7 जिले

ऐसी और स्टोरीज देखें