Oct 17, 2024

भोपाल के 6 सबसे सस्ते बाजार, लो बजट शॉपिंग के लिए है शानदार

Varsha Kushwaha

​त्योहार का सीजन शुरू होते ही लोग मार्केट की तरफ रुख कर रहे हैं। ​

Credit: iStock

​करवाचौथ-दीपावली से पहले कपड़े और घर की साज-सजावट के लिए खरीदारी शुरू हो गई है।​

Credit: iStock

Weather Update

​ऐसे में आज हम आपको भोपाल के सबसे सस्ते 6 बाजार के बारे में बताएंगे। ​

Credit: iStock

​जहां कम बजट में झोला भरकर शॉपिंग कर सकते हैं।​

Credit: iStock

You may also like

देश का सबसे ठंडा शहर, जहां हमेशा पड़ती र...
एनर्जी का 'स्टोर' है कानपुर का ये रेस्टो...

​सराफा बाजार ​

सराफा बाजार में आकर्षक गहनों के साथ कपड़ों की शानदार वैरायटी मिलती है। यहां से आप अपनी पसंद की ड्रेस और उसके मैचिंग की ज्वेलरी ले सकते हैं। ये मार्केट सुबह 10 से 8 बजे तक खुली रहती है। शॉपिंग के साथ यहां स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: iStock

​न्यू मार्केट ​

भोपाल में कम दाम में फैशनेबल कपड़ों की खरीदारी करनी है तो न्यू मार्केट सबसे अच्छा बाजार है। यहां ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर प्रकार के कपड़े किफायती दामों में मिल जाएंगे।

Credit: iStock

​चौक बाजार कपड़ों के लिए ​

स्ट्रीट शॉपिंग के शौकीनों के लिए भोपाल का चौक बाजार सबसे अच्छा मार्केट हैं। यहां कपड़ों के साथ आपको ज्वेलरी, फुटवियर और अन्य आवश्यक सामान आसानी से और कम दाम में मिल जाएंगे।

Credit: iStock

​जुमेराती बाजार​

भोपाल की जुमेराती मार्केट किराना के सामान का थोक बाजार है। यहां आपको ड्राई-फ्रूट्स बहुत ही सस्ते दाम पर मिल जाएगा। लो बजट शॉपिंग के लिए ये एक अच्छा बाजार है।

Credit: iStock

​लोहा बाजार थोक मार्केट​

भोपाल का लोहा बाजार थोक मार्केट में आपको लोहे के सामान के साथ कई अन्य सामान मिल जाएगा। लो बजट खरीदारी के लिए ये मार्केट एक शॉपिंग स्पॉट है।

Credit: iStock

​बैरागढ़ बाजार​

अगर आप त्योहार की शॉपिंग के साथ शादी की शॉपिंग कर रहे हैं तो भोपाल की बैरागढ़ मार्केट लहंगे और साड़ियों के लिए सबसे अच्छी मार्केट है। यहां से आप कम दाम में शादी के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: देश का सबसे ठंडा शहर, जहां हमेशा पड़ती रिकॉर्ड तोड़ ठंड

ऐसी और स्टोरीज देखें