Oct 11, 2024

बेंगलुरु के सबसे सस्ते 6 मार्केट, शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट

Varsha

​त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सभी लोग शॉपिंग शुरू कर रहे हैं।​

Credit: iStock

​कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक और घर की साज-सजावट का सामान खरीदने की तैयारी तेज हो गई है।​

Credit: iStock

शहरों में मौसम का हाल

​ऐसे में कम बजट में अच्छी शॉपिंग किसे पसंद नहीं है। ​

Credit: iStock

​आइए आज आपको बेंगलुरु की 6 सबसे सस्ती मार्केट के बारे में बताएं - ​

Credit: iStock

You may also like

यहां होती है पहाड़ी आलू की खेती, ये सब न...
मोहाली के तीन सबसे रईस इलाके, अमीरों की ...

​कमर्शियल स्ट्रीट​

बेंगलुरु में स्ट्रीट शॉपिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए कमर्शियल स्ट्रीट मार्केट सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक है। यहां आप कपड़े, जूते, होम डेकोर की शॉपिंग के बाद स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: iStock

​इंदिरानगर मार्केट​

कम बजट में बढ़िया शॉपिंग करने के लिए इंदिरानगर मार्केट बेंगलुरु की सबसे सस्ती मार्केट में से एक है। यहां ब्रांडेड कपड़ों के कई अच्छे शोरूम स्थित हैं। इस मार्केट में आप मोलभाव करके अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको कपड़ों की कई अच्छी वैरायटी मिल जाएगी।

Credit: iStock

​जयनगर ब्लॉक फोर मार्केट ​

बेंगलुरु के जयनगर ब्लॉक 4 में स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शॉपिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां कपड़ों के साथ मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, होम डेकोर, कलाकृति और कपड़े मिलते हैं। किफायती दरों पर आपको अच्छा सामान मिल जाएगा। शॉपिंग के बाद चाट, पानी पुरी और कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: iStock

​चिकपेट मार्केट ​

400 साल से पुरानी चिकपेट मार्केट कम बजट में शानदार शॉपिंग के लिए एक अच्छा स्पॉट है। यहां आप कई अच्छे ऑफर में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां कपड़ों की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।

Credit: iStock

​मैजेस्टिक मार्केट ​

कपड़ों से लेकर सस्ती ज्वेलरी तक आपको मैजेस्टिक मार्केट में सब मिलेगा। यहां कम दाम में आप मस्त शॉपिंग कर सकते हैं। न केवल कपड़े बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और परफ्यूम भी मिल जाएगा।

Credit: iStock

​नेशनल मार्केट ​

बेंगलुरु में स्थित नेशनल मार्केट शहर की सस्ती कुछ मार्केटों में से एक है। यहां आपको फोन एक्सेसरीज, कैमरा, टैबलेट तो कम दाम में मिल जाएगा। लेकिन उसके अलावा यहां स्थित पुराना बाजार में जरूरत का सारा सामान मिलता है। ये मार्केट सुबह 8 से शाम 7 बजे तक खुली रहती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यहां होती है पहाड़ी आलू की खेती, ये सब नहीं जानते होंगे आप

ऐसी और स्टोरीज देखें