Sep 17, 2024

दिल्ली NCR में बारिश के बाद भीषण जाम; क्या है इसकी वजह?

Anurag Gupta

​झमाझम बारिश​

दिल्ली NCR में पिछले कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Credit: ANI/PTI/iStock

​ट्रैफिक जाम​

लेकिन बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को भीषण जाम का सामना भी करना पड़ता है। 10-15 मिनट की बारिश में ही सड़कों पर पानी भरने लगता है।

Credit: ANI/PTI/iStock

अनोखी गैलेक्सी

​कहां-कहां लगा ट्रैफिक?​

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य इलाकों की तरफ जाने वाली सड़कों पर भीषण जाम लगता है और यूं लगता है कि गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही हैं।

Credit: ANI/PTI/iStock

​क्यों लगता है जाम?​

भीषण जाम के लिए जलभराव, खराब सड़कें, अंडरपास में पानी भरना इत्यादि कारणों की वजह से जाम की समस्याएं होती हैं।

Credit: ANI/PTI/iStock

You may also like

​भारत का इकलौता राज्य जहां मिलती है सबसे...
जूतों के लिए देशभर में मशहूर है ये शहर, ...

​बारिश से बचने का प्रयास​

दोपहिया वाहन अक्सर बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर जैसी जगहों खड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक का सुचारू ढंग से संचालन नहीं हो पाता है।

Credit: ANI/PTI/iStock

​सबसे बड़ी समस्या जलभराव​

गाड़ियों की रफ्तार थमने के पीछे जलभराव को अहम माना जाता है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की वजह से वाहन चालकों को भारी दिक्कतें होती हैं।

Credit: ANI/PTI/iStock

​क्यों होती है जलभराव की समस्या? ​

नालों और गटरों की नियमित सफाई नहीं होने की वजह से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती और जलभराव की समस्या बढ़ जाती है।

Credit: ANI/PTI/iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​भारत का इकलौता राज्य जहां मिलती है सबसे ज्यादा दिहाड़ी, भूल जाएंगे सरकारी नौकरी​

ऐसी और स्टोरीज देखें