May 20, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
पुणे के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है कटराज इलाका। यहां नौकरी पेशा करने वाले लोगों के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है। ये इलाका कोल्हापुर को बैंगलोर से जोड़ता है। यह किफायती दामों में कई अच्छे फ्लैट उपलब्ध है, जहां आप एक आलीशान जीवन जी सकते हैं।
Credit: Social Media
पुणे के सस्ते इलाकों में हिंजेवाड़ी का नाम भी शामिल है। यह पुणे का आईटी हब है, जिसके कारण इसकी लोकप्रियता भी अधिक है। यहां कई अच्छी आवासीय योजनाएं है, जिसमें आप कम कीमत में किराए पर घर ले सकते हैं।
Credit: Social Media
पुणे का धनकवडी इलाका भी किराए पर रहने के लिए किफायती और सस्ते इलाकों में से एक है। स्कूल, अस्पताल, मॉल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के कारण लोग यहां अपना घर बना रहे हैं।
Credit: Social Media
पुणे के मुथा नदी के तट पर स्थित वारजे पुणे के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। यहां किफायती दरों पर आपको किराए पर रहने के लिए अच्छे फ्लैट और घर मिल जाएंगे। यहां पास में कई अच्छे स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग के लिए मॉल स्थित है। मनोरंजन के लिए भी कई अच्छे साधन है।
Credit: Social Media
पुणे के सबसे सस्ते इलाकों में भोसरी का नाम भी शामिल है। अच्छी जीवनशैली और कम किराए में रहने के लिए यह इलाका बहुत अच्छा माना जाता है। यहां कई अच्छे स्कूल, मॉल और अस्पताल आदि स्थित है। यहां आपको 1 बीएचके और 2 बीएचके मकान आसानी से मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
पुणे के किफायती इलाकों में भूगांव भी शामिल है। यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। भूगांव के करीब कई रोजगार केंद्र भी स्थित है। स्कूल- कॉलेज, अस्पताल और मॉल की सुविधा के साथ यह इलाका शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है।
Credit: Social Media
पुणे के पूर्वी हिस्से में स्थित लोहेगांव शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। यहां की आवासीय योजना हैं, जिसमें आप किराए पर अच्छा घर ले सकते हैं। इस स्थान से पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी नजदीक है। इसके अलावा पास में कई अच्छे स्कूल, कॉलेज, मॉल और अस्पताल स्थित हैं। यहां 1 बीएचके से 3-4 बीएचके फ्लैट मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स