गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके, 3BHK-4BHK के लिए इतना होगा खर्च

Pooja Kumari

Dec 04, 2024

​गुरुग्राम को आईटी हब माना जाता है। यहां कई बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थित है।​

Credit: Twitter/istock

​इस शहर में कई पॉश सोसायटी बनी हुई है, जो सभी सुविधाओं से लैस है।​

Credit: Twitter/istock

​इन पॉश सोसायटी में 3BHK और 4BHK की कीमत क्या है, आइए जानें:​

Credit: Twitter/istock

​M3M गोल्फ एस्टेट​


गुरुग्राम के सेक्टर 65 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एम3एम गोल्फ एस्टेट है। सुविधाओं से लैस इस सोसायटी में 3BHK, 4BHK और 5BHK से भी बड़े पेंटहाउस हैं। यहां पर 2400 वर्गफीट वाले 3BHK की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं 4BHK की कीमत 6.40 करोड़ रुपये से अधिक है।


Credit: Twitter/istock

You may also like

विंटर कपड़ों के लिए गाजियाबाद का बेस्ट म...
​भारत का सबसे ताकतवर राज्य कौन? आप वहीं ...

​इरियो द कॉरिडोर​

गुरुग्राम के सबसे पॉश सोसायटी में से एक इरियो द कॉरिडोर सेक्टर 67ए में स्थित है। यहां पर 1300 वर्गफीट के 2BHK की कीमत 1.49 करोड़ रुपये से अधिक और 1727 वर्ग फीट के 3BHK की कीमत 1.98 करोड़ रुपये से अधिक है।

Credit: Twitter/istock

​टाटा रायसीना रेजीडेंसी​

टाटा रायसीना रेजीडेंसी 12 एकड़ जमीन पर फैली हुई टाउनशिप है। यह गुरुग्रा के सेक्टर 59 में स्थित है। यहां 1706 वर्ग फीट वाले 3BHK की कीमत 2.45 करोड़ रुपये से अधिक और 3375 वर्ग फीट के 4BHK की कीमत 4.85 करोड़ रुपये से आगे है।

Credit: Twitter/istock

​निर्वाण कंट्री सोसायटी​


गुरुग्राम की सबसे पॉश सोसाइटी में शामिल निर्वाण कंट्री सेक्टर 50 और 51 में स्थित है। यह खूबसूरत टाउनशिप 10 एकड़ से अधिक जमीन पर फैली है। यहां 3BHK की कीमत 1.45 करोड़ रुपये और 4BHK की कीमत 3.98 करोड़ रुपये शुरू होती है।


Credit: Twitter/istock

​सोभा सिटी फेज 6​


यह सोसायटी गुरुग्राम के सेक्टर 108 में स्थित है। यह टाउनशिप 39 एकड़ जमीन पर फैली है। यहां 1692 वर्ग फीट के 2BHK की कीमत 3.30 करोड़ रुपये और 2073 वर्ग फीट के 3BHK की कीमत 4.04 करोड़ रुपये से अधिक है।

Credit: Twitter/istock

​यह डाटा फेमस प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिक ब्रिक्स की वेबसाइट के अनुसार है।​

Credit: Twitter/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: विंटर कपड़ों के लिए गाजियाबाद का बेस्ट मार्केट, सस्ते में करें जमकर शॉपिंग

ऐसी और स्टोरीज देखें