Dec 09, 2024

जयपुर के 10 पॉश इलाके, जानें कितने में मिलेगा 2BHK

Digpal Singh

​जगतपुरा​

यह जयपुर के सबसे अच्छे इलाकों में से है। यहां पर मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट, विला और रेजिडेंशियल प्लॉट हैं। वेल कनेक्टेड जगतपुरा में 1100 स्क्वायर फीट का 2BHK घर 42-46 लाख में मिल जाता है। 9-16 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​अजमेर रोड​

यहां पर रेजिडेंशियल बिल्डिंग और अपार्टमेंट्स की भरमार है। तमाम तरह की सुविधाएं इस इलाके में मौजूद हैं। यहां पर 1100 स्क्वायर फीट का 2BHK घर 39-43 लाख में मिल जाएगा। 10-18 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर भी रह सकते हैं।

Credit: Twitter

लखनऊ मेट्रो स्टेशनों के नाम

​झोटवाड़ा​

छात्रों और वर्किंस प्रोफेशनल्स के लिए यह इलाका पहली पसंद है। यहां पास में ही रेलवे स्टेशन भी है। यहां 1100 स्क्वायर फीट का 2BHK घर 40-44 लाख रुपये में मिल जाता है और 8-14 रुपये प्रति स्क्वायर फीट किराये पर भी यहां रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​टोंक रोड​

जयपुर में रहने लायक सबसे अच्छी जगहों में से एक है टोंक रोड। यहां पर अपार्टमेंट और विला मौजूद हैं। 1100 स्क्वायर फीट के 2BHK के लिए यहां 43-48 लाख खर्च करने पड़ेंगे। 10-18 रुपये प्रति स्क्वायर फीट खर्च करके यहां किराये पर भी रह सकते हैं।

Credit: Twitter

You may also like

बुलंदशहर का पुराना नाम क्या है? जानें वर...
कैसे पड़ा भारतीय राज्य केरल का नाम, जाने...

​मानसरोवर​

इस इलाके में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यहां से जयपुर मेट्रो के लिए कनेक्टिविटी भी अच्छी है। यां 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK घर 73-81 लाख रुपये में मिल जाता है और 9-16 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर भी रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​वैशाली नगर​

दिल्ली बाईपास और अजमेर रोड से अच्छी कनेक्टिविटी वाला यह इलाका जयपुर का सबसे अच्छा इलाका है। यहां पर 62-69 लाख रुपये में 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK मिलता है। 11-18 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में आप यहां किराया देकर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​मालवीय नगर​

वर्किंग प्रोफेशनल्स की यह फेवरिट जगह है। यहां पास में ही कई कॉमर्शिय इलाके हैं, जहां ये लोग काम करते हैं। 96 लाख से 1.06 करोड़ में यहां पर 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK मिलता है। 12-20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​सी-स्कीम​

यह जयपुर का एक महंगा इलाका है। इस इलाके में कई मशहूर रेस्त्रां हैं। ऐतिहासिक जगहें, पार्क, स्कूल और होटल भी यहां पर हैं। 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK घर यहां पर 1.60 से 1.77 करोड़ में मिल जाता है। 17-30 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​कलवर रोड​

जयपुर में रहने के लिए यह बहुत अच्छा इलाका है। इलाके में ज्यादातर 3BHK बने हैं, जिनमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां पर 46-50 लाख रुपये में 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK ले सकते हैं। 11-19 रुपये स्क्वायर फीट में यहां किराये पर घर मिल जाता है।

Credit: Twitter

​सिविल लाइन्स​

सिविल लाइन्स को उसकी हरियाली और स्वस्थ वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां 1.27-1.41 करोड़ रुपये में 1600 स्क्वायर फीट का 3BHK मिलता है। सभी जानकारी मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिक ब्रिक्स के अनुसार -

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बुलंदशहर का पुराना नाम क्या है? जानें वर्तमान नाम के कहानी

ऐसी और स्टोरीज देखें