May 18, 2025

सिर्फ सेक्टर नहीं शहरों के भी हैं अंकों पर नाम, जानिए कौन सी हैं वो जगहें

Nishant Tiwari

​सेक्टर​

चंडीगढ़ और नोएडा जैसे शहरों के बारे में जानते हैं तो आपको पता होगा कि यहां के इलाके सेक्टरों में बंटे हैं।

Credit: Twitter

​सेक्टरों में अंक​

सेक्टरों के नामों का अंतर पैदा करता है इनके साथ लगा हुआ एक अंक, जैसे सेक्टर 44, सेक्टर 12।

Credit: Twitter

​नंबर से बने नाम​

इनके नामों के पीछे का कारण तो समझ में आता है लेकिन क्या आपको पता है कि देश में सेक्टरों के अलावा भी कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके नाम में नंबर आता है।

Credit: Twitter

​अंकों पर आधारित जगहें​

आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के नाम जो अंकों पर रखे गए हैं और सेक्टर के नामों जैसे नीरस भी नहीं हैं।

Credit: Twitter

You may also like

ये हैं नवाबों के शहर लखनऊ के 9 शानदार मॉ...
नोएडा के 6 सबसे सस्ते इलाके, किराए पर घर...

​उनाकोटि​

उनाकोटि, पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में पड़ने वाला एक शहर है। बांग्ला भाषा में इस शहर के नाम का मतलब है 'एक करोड़ से एक कम'।

Credit: Twitter

​सातारा​

महाराष्ट्र के का प्रसिद्ध शहर सातारा का नाम 'सात तारा' का मिला है, जिसका मतलब होता है सात किले। इसका नाम सात पहाड़ी किलों के कारण पड़ा है जो शहर के आसपास स्थित हैं।

Credit: Twitter

​अष्टमुडी​

अष्टमुडी कोई शहर नहीं है बल्कि एक झील है। केरल राज्य की इस सुंदर झील के नाम में भी अंक आता है। मलयालम भाषा में इसका मतलब है 'आठ चोटियों वाला'।

Credit: Twitter

​पंचगनी​

महाराष्ट्र के सातारा जिले का शहर पंचगनी के नाम में भी अंक हैं। पंच का अर्थ है पांच और गनी मतलब गांव या बस्ती। पंचगनी का मतलब है 'पांच गांवों के बीच की भूमि'।

Credit: Twitter

​जीरो पॉइंट​

सिक्किम का जीरो पॉइंट युमथांग घाटी से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है। सिक्किम में इस विशेष स्थान को जीरो पॉइंट इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस बिंदु से आगे कोई सड़क नहीं है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं नवाबों के शहर लखनऊ के 9 शानदार मॉल

ऐसी और स्टोरीज देखें