May 25, 2025

भारत की वो जगहें जहां मौसम का मिजाज बदलता है कम

Nilesh DwivedI

​​भारत का मौसम​

भारत में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। लेकिन क्या आप देश की उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां मौसम का बदलाव कम देखने को मिलता है?

Credit: Canva

​​समुद्र के नजदीक​

ये स्थान अपने स्थिर और सुखद मौसम के कारण बेहतरीन माने जाते हैं। समुद्र के पास होने या भौगोलिक स्थिति के कारण इन स्थानों के तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव नहीं होता है।

Credit: Canva

​​चेन्नई​

चेन्नई बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है, जहां समुद्र की नमी और गर्म हवाएं मौसम को स्थिर बनाए रखती हैं। यहां गर्मी अधिक होती है, परंतु तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता है।

Credit: Canva

​​मुंबई​

मुंबई अरब सागर के किनारे मौजूद है, और यहां साल भर तापमान लगभग स्थिर रहता है। यहां सर्दी बहुत हल्की होती है और गर्मी भी समुद्र की हवा के कारण सहनीय पड़ती है।

Credit: Canva

You may also like

ये हैं जयपुर के 7 सबसे सस्ते इलाके, किरा...
पुर, आबाद और गंज में क्या अंतर है? जानें...

​​कोच्चि​

कोच्चि एक तटीय शहर है जो अपने उष्णकटिबंधीय (Tropical) जलवायु और स्थिर मौसम के लिए जाना जाता है। यहां अधिकतर समय नम और गर्म मौसम रहता है, लेकिन तापमान में भारी बदलाव नहीं होता है।

Credit: Canva

​​तिरुवनंतपुरम​

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम भी तट के पास मौजूद है। यहां मौसम स्थिर और समुद्री हवाओं से प्रभावित होता है, जिससे यहां साल भर तापमान में मामूली परिवर्तन ही देखने को मिलता है।

Credit: Canva

​​बेंगलुरु ​

बेंगलुरु समुद्र के पास नहीं है, लेकिन इसकी ऊंचाई और हरियाली के कारण यहां साल भर सुहावना मौसम रहता है। यहां की सुबह ठंडी और शाम हवादार रहती है।

Credit: Canva

​​विशाखपटनम​

विशाखपटनम एक प्रमुख तटीय शहर है जहां साल भर तापमान में बहुत कम परिवर्तन होता है। समुद्र के पास होने के कारण यहां ठंडी हवाएं मौसम को संतुलित बनाए रखती हैं।

Credit: Canva

​​गोवा​

गोवा का मौसम भी समुद्री प्रभाव के कारण सालभर स्थिर रहता है। यहाँ गर्मियों में थोड़ी गर्मी होती है और सर्दियों में हल्की ठंड, लेकिन दोनों ही सीमित रूप में।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं जयपुर के 7 सबसे सस्ते इलाके, किराए पर रहने के लिए हैं बेस्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें