पटना के 5 सबसे पॉश इलाके, आलीशान है यहां का रहन-सहन

Pooja Kumari

Apr 23, 2025

​पटना, बिहार की राजधानी और राज्य का सबसे अमीर जिला है।​

Credit: Meta AI

​पटना देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है।​

Credit: Meta AI

​पटना में बहुत से पॉश इलाके है, जहां पर आपको आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।​

Credit: Meta AI

​मैजिकब्रिक्स के अनुसार पटना के 5 सबसे अमीर इलाके है:​

Credit: Meta AI

You may also like

ये हैं मेरठ के 5 बेस्ट रेजिडेंशियल इलाके...
ये हैं लखनऊ के सबसे महंगे और पॉश इलाके, ...

​दानापुर​

दानापुर पटना के सबसे पॉश और शांतिपूर्ण इलाकों में से एक है। शहर के बाहरी इलाके में होने के बावजूद यहां अच्छी सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी है। यहां पर अपार्टमेंट, घर और प्लॉट आदि संपत्ति के विकल्प हैं। दानापुर में अच्छे शिक्षण संस्थान, हॉस्पिटल और शॉपिंग कॉम्लेक्स जैसी सुविधाएं करीब ही उपलब्ध हैं।

Credit: Meta AI

​​बिहटा​​


बिहटा में आपको हलचल भरा माहौल देखने को मिलेगा। यह जगह भी पटना के सबसे पॉश इलाकों में शुमार होती है। इस इलाके में कई फेमस स्कूल और अस्पताल है। यहीं पर आईआईटी पटना भी स्थित है। इस इलाके की शहर के अन्य हिस्सों से भी अच्छी कनेक्टिविटी है। साथ ही बिहटा एयरपोर्ट भी यहां से नजदीक है।

Credit: Meta AI

​​बोरिंग रोड​​


बोरिंग रोड पटना के सबसे अच्छे आवासीय इलाके में से एक है। यह इलाका पटना एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोने से करीब 3 किमी की दूरी पर है। इस इलाके में ज्यादातर सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारी रहते हैं।

Credit: Meta AI

​​न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी​​


न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी एयरपोर्ट के करीब स्थित है। पटना का यह पॉश इलाका शहर के उत्तरी भाग में पड़ता है। यहां पर अपार्टमेंट से लेकर घर खरीदने तक कई विकल्प लोगों को मिल जाएंगे।

Credit: Meta AI

​​बेली रोड​​


बेली रोड दानापुर को पटना से जोड़ने वाला एक प्रमुख रास्ता है। इसे आधिकारिक तौर पर नेहरू पथ के रूप में जाना जाता है। यहां पर शिक्षण संस्थान, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्लेक्स जैसी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा परिवहन के भी विक्लप यहां मौजूद हैं।

Credit: Meta AI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं मेरठ के 5 बेस्ट रेजिडेंशियल इलाके, असली जिंदगी तो यहीं है

ऐसी और स्टोरीज देखें