दिल्ली में यहां चखें दूसरे राज्यों के फेमस फूड, पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं

Pooja Kumari

Sep 13, 2024

​​दिल्ली​​


भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि खाने पीने के लिए भी काफी फेमस है।

Credit: istock

​​दिल्ली का फेमस खाना​​


दिल्ली के फेमस फूड में छोले भटूरे, कबाब, पराठा, स्ट्रीट चाट आदि हैं।

Credit: istock

​खाने की फेमस जगहें​

दिल्ली में खाने के लिए फेमस जगहों में जामा मस्जिद, चांदनी चौक, पहाड़गंज मार्केट आदि हैं।

Credit: istock

​​दूसरे राज्यों के फूड्स​​


लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में आपको दूसरे राज्यों के फेमस फूड भी मिलेंगे।

Credit: istock

You may also like

एक ऐसी नदी जो दिखाई नहीं देती, मगर नाम स...
इस शहर में बनेगा साउथ एशिया का सबसे बड़ा...

​​महाराष्ट्र भवन​​

महाराष्ट्र के फेमस फूड्स का स्वाद चखने के लिए आप दिल्ली में स्थित महाराष्ट्र भवन आ सकते हैं। यहां आपको मिसल पाव, बटाटा वड़ा, मटन कोल्हापुरी, मटन मालवानी, श्रीखंड आदि व्यंजन खाने को मिलेंगे। महाराष्ट्र भवन दिल्ली में कॉपरनिकस मार्ग पर इंडिया गेट के पास ही है।

Credit: istock

​​बिहार भवन​​


बिहार भवन में आपको लिट्टी चोखा, दाल बाटी चूरमा, ठेकुआ, चंद्रकला, खुरमा, मटन चाप, मटन शामी कबाब, फेमस चंपारण मटका मटन आदि व्यंजन चखने को मिलेंगे। बिहार भवन दिल्ली के चाणक्यपुरी में चाणक्य सिनेमा के नजदीक है।

Credit: istock

​​गुजरात भवन​​


गुजरात के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए आपको एक बार गुजरात भवन जरूर आना चाहिए। यहां पर गुजराती दाल, थेपला, रोटला, गुजराती स्पेशल थाली सब कुछ आसानी से मिल जाएगा। गुजरात भवन कोटिल्य मार्ग पर चाणक्यपुरी में स्थित है।


Credit: istock

​​बंग भवन​​


बंग भवन में बंगाल के फेमस फूड जैसे मछली चावल, फिश रोल, मिष्टी दोई, दाब चिंगरी आदि मिलेगा। यह दिल्ली के मंडी हाउस में हमदर्द नगर में स्थित है।

Credit: istock

​अन्य राज्य के फूड्स​


दिल्ली में इसके अलावा हरियाणा भवन, हिमाचल भवन, आंध्र प्रदेश भवन, कर्नाटक फूड सेंटर, नागालैंड हाउस, असम भवन, तमिलनाडु हाउस, जम्मू और कश्मीर हाउस भी बने हुए हैं। जहां की कैंटीन में इन राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एक ऐसी नदी जो दिखाई नहीं देती, मगर नाम सबने सुना होगा

ऐसी और स्टोरीज देखें