Apr 30, 2025

By: Nilesh DwivedI

दिल्ली की इस जगह पर बसी थी पांडवों की नगरी, जानें आज क्या है यहां

​दिल्ली

प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक, दिल्ली अपनी संस्कृति और इतिहास की दास्तान सुना रहा है।

Credit: Social

​प्राचीन काल

दिल्ली का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है, जहां इसका उल्लेख इंद्रप्रस्थ के रूप में किया गया है।

Credit: Social

​इंद्रप्रस्थ की राजधानी

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के दिल्ली में एक ऐसी जगह है, जो कभी पांडवों की नगरी हुआ करती थी?

Credit: Social

​महाभारत काल की जगह

दिल्ली का मौजूदा पुराना किला वो जगह है, इसे पांडवों की राजधानी के रूप में कभी जाना जाता था। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Credit: Social

You may also like

भारत की वो खास जगह, जहां नहीं चलती कोई ग...
उदयपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, जहां रहते ...

​पुराना किला

पुराना किला, भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। ये दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित है और दिल्ली चिड़ियाघर के बगल में है।

Credit: Social

​पांडवों की नगरी

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जहां आज पुराना किला मौजूद है, वहां पहले पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ हुआ करती थी।

Credit: Social

​कुंती देवी मंदिर

पुराने किले के पास कुंती देवी का मंदिर भी है, जिसे पांडवों की माता कुंती द्वारा निर्मित बताया जाता है।

Credit: Social

​हुमायूं का दीनपनाह

मुगल बादशाह हुमायूं ने इस किले को दीनपनाह नामक अपने शहर का हिस्सा बनाया था।

Credit: Social

शेर शाह सूरी का शेरगढ़

शेर शाह सूरी ने हुमायूं को हराकर किले का नाम शेरगढ़ रखा और इसके क्षेत्र में कई और संरचनाएं जोड़ीं।

Credit: Social

​प्रामाणिक अवशेष

पुराने किले में खुदाई से मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक के विभिन्न अवशेष मिले हैं, जो इस किले के समृद्ध इतिहास की ओर संकेत करते हैं।

Credit: Social

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत की वो खास जगह, जहां नहीं चलती कोई गाड़ी, जाने के लिए करनी पड़ती है घोड़े की सवारी

ऐसी और स्टोरीज देखें