कुंभनगरी प्रयागराज में कितने रेलवे स्टेशन हैं, जानें सभी के नाम

Pooja Kumari

Dec 11, 2024

​प्रयागराज जंक्शन​

कुंभनगरी का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन है। लेकिन इसके अलावा भी प्रयागराज में कई रेलवे स्टेशन बने हुए हैं। जहां से अलग-अलग शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं।

Credit: Twitter

​प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन​

यह रेलवे स्टेशन प्रयागराज के रामबाग इलाके में स्थित है। यह स्टेशन शहर के मुख्य स्टेशन प्रयागराज जंक्शन से 4 किमी की दूरी पर है।

Credit: Twitter

​प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन​


यह रेलवे स्टेशन प्रयागराज में आईईआरटी कॉलेज के करीब स्थित है। प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन से लखनऊ और बरेली के लिए ट्रेने गुजरती हैं।

Credit: Twitter

​नैनी जंक्शन रेलवे स्टेशन​


नैनी जंक्शन, प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बने हैं। यहां से प्रयागराज जंक्शन करीब 7 किमी की दूरी पर है। यह स्टेशन प्रयागराज को मुंबई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के साथ अलग-अलग रेलवे ट्रैक से जोड़ता है।

Credit: Twitter

You may also like

बिहार के इस शहर में मौजूद हैं चार हिल स्...
बिहार में बहती हैं ये 17 नदियां, जानें न...

​प्रयागराज छिवकी जंक्शन रेलवे स्टेशन​

प्रयाराज छिवकी जंक्शन इस शहर का एक बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन नैनी जंक्शन से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से प्रयागराज जंक्शन लगभग 10 किमी दूर है। प्रयागराज छिवकी जंक्शन हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर बना है।


Credit: Twitter

​सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन​

सूबेदारगंज स्टेशन, प्रयागराज के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर 6 प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। यहा से प्रयागराज जंक्शन की दूरी करीब 4 किमी है।


Credit: Twitter

​बमरौली रेलवे स्टेशन​


यह रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन से लगभग 12 किमी की दूरी पर है। बमरौली स्टेशनपर दो प्लेटफॉर्म बने हुए है। इस स्टेशन से प्रयागराज एयरपोर्ट काफी करीब स्थित है। प्रयागराज एयरपोर्ट को बमरौली एयरपोर्ट भी कहते हैं।


Credit: Twitter

​फाफामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन​


प्रयागराज में फाफामऊ जंक्शन गंगा नदी के दूसरे किनारे पर है। यहां से प्रयागराज जंक्शन की दूरी 12 किमी की है। फाफामऊ जंक्श पर 3 प्लेटफार्म बने हैं। इस स्टेशन को और अधिक विकसित किया जा रहा है।

Credit: Twitter

​दारागंज और झूंसी रेलवे स्टेशन​

यह रेलवे स्टेशन प्रयागराज जिले के दारागंज इलाके में स्थित है। यहां पर 2 प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। दारागंज स्टेशन, प्रयागराज जंक्शन से करीब 6 किमी दूर स्थित है। झूंसी रेलवे स्टेशन में कुल 3 प्लेटफॉर्म बने हैं और यह प्रयागराज जंक्शन से करीब 10 किमी दूर स्थित है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिहार के इस शहर में मौजूद हैं चार हिल स्टेशन, जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें