Dec 30, 2025

New Year 2026: भारत के इस शहर में सबसे पहले होगी 2026 की सुबह

Nishant Tiwari

​New Year 2026​

नए साल की शुरुआत 1 जनवरी की रात 12 बजे ही हो जाती है और जश्न शुरु हो जाता है। लेकिन आधी रात देश के सभी इलाकों में एक सी नहीं होती।

Credit: Canva

​दो घंटे का अंतर​

देश के सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी इलाकों की तुलना कर अगर आप देखें, तो पाएंगे कि अरुणाचल प्रदेश में गुजरात से करीब दो घंटे पहले ही सूर्योदय हो जाता है।

Credit: Canva

​एक है टाइमजोन​

भारत जैसे विशाल देश में समय को लेकर दिक्कत ना हो इसलिए हमने एक टाइमजोन बनाया है, जिसे पूरे देश में फॉलो किया जाता है।

Credit: Canva

​कहां होगी सबसे पहली सुबह​

तो आइए जानते हैं वह कौन सा इलाका है, जहां नए साल की सुबह सबसे पहले होगी।

Credit: Canva

You may also like

पटना के किफायती इलाके, रहने के लिए माने ...
भारत का 'ग्रीस' कहलाती है ये जगह, नाम जा...

​अरुणाचल प्रदेश​

अरुणाचल प्रदेश को 'लैंड ऑफ द राइजिंग सन' कहा जाता है। क्योंकि यहां देश में सबसे पहले सूरज उगता है। इसका भी एक इलाका है जहां सबसे पहली किरण पड़ती है।

Credit: Canva

​डोंग गांव​

अरुणाचल के अंजॉ जिले में स्थित डोंग गांव को भारत में सबसे पहले सूर्योदय वाला स्थान माना जाता है।

Credit: Canva

​सबसे पहले नए साल की सुबह​

डोंग की घाटियों में सबसे पहले सूरज कि किरणें पड़ती है, इस लिहाज से देखें तो नए साल का पहला सूरज सबसे पहले डोंग में ही उगेगा।

Credit: Canva

​डोंग का सूर्योदय खास​

डोंग गांव में सूर्योदय इतना खास है कि इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और यहां सन राइज फेस्टिवल भी आयोजित होता है।

Credit: Canva

​सुकून की जगह​

डोंग एक छोटा और शांतिपूर्ण गांव है, जहां घने जंगलों की हरियाली, नीला आसमान और सुकूनभरी धीमी जीवनशैली यात्रियों को अपनी ओर खींचती है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पटना के किफायती इलाके, रहने के लिए माने जाते हैं बेस्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें