May 22, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
नवी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध इलाकों में से एक खारघर शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। यहां किफायती दरों पर आप 1 से लेकर 4 बीएचके मकान किराए पर ले सकते हैं। बेहतरीन बुनियादी ढांचे के साथ यह इलाका रहने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। पास में कई अच्छे अस्पताल, मार्केट-मॉल और शैक्षणिक संस्थान है। साथी ही मेट्रो-बस आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।
Credit: Social Media
नवी मुंबई के सबसे सस्ते इलाकों में नेरुल शहर भी शामिल है। यहां कई आवासीय परियोजना है, जिसमें आप रेंट पर घर ले सकते हैं। आपकी आवश्यकता के अनुसार, यहां 1 बीएचके से लेकर 3 बीएचके तक अपार्टमेंट किफायती दरों में मिल जाएंगे। नेरुल की शहर के अन्य इलाकों से कनेक्टिविटी भी बेहतर है। मार्केट, अस्पताल और आवश्यक अन्य सुविधाएं इस इलाके को रहने के लिए बेहतर बनाती है।
Credit: Social Media
उल्वे नवी मुंबई के सस्ते इलाकों में से हैं। यहां अच्छे अस्पताल, मॉल और शैक्षणिक संस्थान स्थित है। मूलभूत सुविधाओं के साथ यह इलाका किफायती दरों में किराए पर रहने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां 1 बीएचके फ्लैट का किराया 5000 से शुरू होता है। बाकी आपकी पसंद और फ्लैट के स्पेस पर भी निर्भर करता है।
Credit: Social Media
नवी मुंबई में स्थित तलोजा शहर के किफायती इलाकों में से एक हैं। इस इलाके को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया गया है। यहां की शानदार अपार्ट्मेंट है, जहां आप किराए पर मकान ले सकते हैं। मेट्रो की सुविधा के साथ यहां कई अच्छे शैक्षणिक, अस्पताल और मार्केट की सुविधा भी उपलब्ध है। 1 बीएचके मकान यहां 4000 रुपये से शुरू हो जाता है।
Credit: Social Media
नवी मुंबई के कामोठे शहर के विकासशील क्षेत्रों में से एक है। यहां कई आवासीय योजनाओं का विकास किया जा रहा है। इस इलाके की शहर के अन्य इलाकों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है। यहां 1 बीएचके मकान 7000 रुपये प्रति माह की दरों पर मिल जाएगा। बाकी फ्लैट की कीमत उसके स्पेस और अन्य सुविधाओं के अनुसार बढ़ और घट भी सकती है।
Credit: Social Media
नवी मुंबई में स्थित पनवेल का विकास भी तेजी से किया जा रहा है। यहां कई अच्छे आवासीय क्षेत्र हैं और कई का विकास किया जा रहा है। यहां कई अच्छे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, रेलवे स्टेशन और मार्केट उपलब्ध है। सुविधाओं से भरे इस इलाके में किफायती दरों पर 1 से 3 बीएचके अपार्टमेंट उपलब्ध हैं। लेकिन यहां 2 बीएचके फ्लैट को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
Credit: Social Media
नवी मुंबई के ऐरोली भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। रोजगार केंद्र होने के कारण यहां अधिकतर लोग नौकरी-पेशा करने वाला हैं, जो अपने घरों से दूर यहां आए हैं। किफायती दरों में यहां कई किराए के मकान उपलब्ध हैं जो आपकी जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़ेंगे। यह इलाका रेलवे नेटवर्क की ट्रांस-हार्बर लाइन से जुड़ा हुआ है। यहां अच्छे स्कूल, अस्पताल और मॉल मौजुद है। मूलभूत सुविधाओं के साथ यह रहने के लिए एक अच्छा इलाका है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स