Jan 08, 2026
मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाओं की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पश्चिम रेलवे इस महीने 18 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों का सेफ्टी ट्रायल करेगा।
Credit: Canva
यह ट्रायल सफल होने पर रोजाना लाखों यात्रियों को भीड़ से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
Credit: Canva
फिलहाल मुंबई में अधिकतर लोकल ट्रेनें 12 डिब्बों की हैं, जबकि कुछ रूट्स पर 15 डिब्बों की लोकल चलाई जा रही हैं।
Credit: Canva
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दो 18 कोच लोकल रेक का सेफ्टी ट्रायल विरार से दहानू रोड सेक्शन पर किया जाएगा।
Credit: Canva
ये महत्वपूर्ण परीक्षण पालघर जिले में 14 और 15 जनवरी को आयोजित किए जा सकते हैं।
Credit: Canva
ट्रायल के दौरान इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस और कपलर फोर्स जैसे अनिवार्य सेफ्टी टेस्ट किए जाएंगे।
Credit: Canva
एक 18-कोच रेक में बॉम्बार्डियर और दूसरी में मेधा कंपनी का इलेक्ट्रिकल सिस्टम लगाया गया है।
Credit: Canva
बॉम्बार्डियर सिस्टम वाली रेक को 110 किमी प्रति घंटे और मेधा सिस्टम वाली रेक को 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक परखा जाएगा।
Credit: Canva
पश्चिम रेलवे ने बताया कि RDSO के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तकनीकी और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ट्रायल कराया जाएगा।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स