May 17, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
बोरिवली को मुंबई के बगीचों के उपनगर के रूप में जाना जाता है। यह शहर के सबसे सस्ते इलाके में से एक है। यहां लोकल ट्रेन सेवा उपलब्ध है। अन्य इलाकों से इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होन के साथ इलाके के किफायती होने के कारण लोग यहां अपने सपनों का घर खरीद रहे हैं या फिर किराए पर रह रहे हैं। बोरिवल अच्छे स्कूल-कॉलेज, रेस्टोरेंट, कैफे, असप्ताल और मनोरंजन के ढेरों विकल्पों से भरा हुआ है।
Credit: Social Media
मुंबई का घाटकोपर इलाका भी रहने लायक सस्ते इलाकों की लिस्ट में शामिल है। यहां मुंबई मेट्रो सेवा भी उपलब्ध है। घाटकोपर कमर्शियल, आवासीय और शैक्षणिक संस्थानों के लिए जाना जाता है। यहां किफायती दरों पर कई मल्टी फ्लोर अपार्टमेंट स्थित है। यहां आप अपने सपनों का घर बसा सकते हैं। सुविधाओं से भरे और किफायती दाम में घर की उपलब्धता से भरे इस इलाके में हर कोई रहना चाहता है।
Credit: Social Media
मुंबई के कुछ सस्ते इलाकों में विक्रोली का नाम भी शामिल है। किराए पर घर लेना हो या अपने सपनों का घर बसाना हो। यह इलाका दोनों के लिए ही बेस्ट माना जाता है। यहां आवश्यक सारी सुविधाएं उपलब्ध है। फिर ही शहर के अन्य इलाकों के तुलना में यह सस्ते इलाकों में आता है। यहां कई अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे, गार्डन, थिएटर, मार्केट, अस्पताल और स्कूल-कॉलेज स्थित हैं।
Credit: Social Media
उत्तरी मुंबई में स्थित कांदिवली भी शहर के कुछ सबसे सस्ते इलाकों की लिस्ट में शामिल है। यदि आप किराए पर घर लेना चाहते हैं तो यह इलाका आपके लिए बेहतर है। क्योंकि इसकी अन्य इलाकों से कनेक्टिविटी भी अच्छी है। साथ ही पास में कई अच्छे अस्पताल, कॉलेज और मॉल मौजूद है। घर खरीदने वाले लोगों के लिए भी यहां किफायती दामों में फ्लैट उपलब्ध हैं।
Credit: Social Media
मुंबई का मलाड मल्टीनेशनल कंपनी और व्हाइट कलर प्रोफेशनल का घर है। यह शहर के सस्ते इलाकों में भी शामिल है। यहां कई आवासीय योजना है, जिसमें आप कम दरों में एक अच्छा अपार्टमेंट ले सकते हैं। एयरपोर्ट से इस इलाके की कनेक्टिविटी भी बेहतर है। आसपास में कई अच्छे अस्पताल, कॉलेज और मार्केट स्थित है।
Credit: Social Media
रहने के लिए मुंबई के सबसे सस्ते इलाकों में कुर्ला भी शामिल है। इस इलाके के पिछले कुछ सालों से तेजी से विकास हो रहा है। यहां कई किफायती दरों पर अच्छे अपार्टमेंट और विला मौजूद है, जहां आप एक आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते है। आस-पास अच्छे स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और मार्केट होने के कारण यह रहने के लिए एक अच्छा इलाका है।
Credit: Social Media
मुंबई का चेंबूर एक आवासीय इलाका है। यह कई बड़े शैक्षणिक संस्थानों के कारण जाना जाता था। इंडस्ट्रियल सेंटर के अलावा इस स्थान की अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यहां कई अच्छे कॉलेज, अस्पताल और मॉल आदि मौजूद है। रहने के लिए यह इलाका किफायती और सुविधाओं से भरा हुआ है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स