दुनियाभर में फेमस हैं ये 10 मुगलई डिशेज, एक बार जरूर चखें स्वाद

Maahi Yashodhar

Mar 13, 2024

​​नल्ली निहारी​

अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो आपको ये मुगलई डिश पसंद आएगी। इसे बनाने के लिए मटन के बोन वाले पीसेज को टेस्टी मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसे बहुत ही हल्की आंच पर पकाया जाता है।

Credit: iStock

यहां आकर प्रेम चढ़ेगा परवान

​चिकन कोरमा​

जब भी मुगलई डिशेज की बात आती है तो चिकन कोरमा का नाम जरूर आता है। लोगों के बीच यह डिश काफी पॉपुलर है। इसे बनाने में साबुत मसाले, दही और मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मलाईदार ग्रेवी में डूबे हुए चिकन के पीसेज नॉनवेज प्रेमियों को काफी पसंद आते हैं।

Credit: iStock

​मुर्ग मलाई कबाब​

अगर आपने मुगलई व्यंजनों में मुर्ग कबाब का स्वाद नहीं लिया तो क्या किया। इसमें बोनलेस चिकन को मैरीनेट करके खुली आंच पर पकाया जाता है।

Credit: iStock

​​मटन सीख कबाब​

मटन सीख कबाब को बनाने के लिए कीमा किए हुए मटन को सीख पर खुली आंच में पकाया जाता है। इसका मसालेदार और तीखा स्वाद बच्चों से लेकर बुढ़ों तक सभी के मुंह में पानी ला देता है। इसे गरमा-गरम खाने में काफी स्वाद आता है।

Credit: iStock

You may also like

मरीन ड्राइव से भी खूबसूरत है कर्नाटक की ...
हींग के लिए मशहूर है यूपी का ये जिला, आज...

​​नर्गिसी कोफ्ता​

इस मुगलई डिश को बनाने के लिए अंडों को कीमा के साथ लेप करके पकाया जाता है। इसे खास मौकों पर तैयार किया जाता है। इसकी ग्रेवी काफी स्वादिष्ट होती है।

Credit: iStock

​​गलौटी कबाब​

मक्खन जैसे मुलायम गलौटी कबाब बेहद टेस्टी होते हैं। गलौटी कबाब की भारत में सबसे ज्यादा डिमांड है। इसे स्ट्रीट फूड से लेकर स्पेशल जायके में शामिल किया जाता है।

Credit: iStock

​बिरयानी​

मुगलई खाने में बिरयानी की अपनी अलग खासियत है। लखनवी दम बिरयानी और हैदराबादी बिरयानी का स्वाद दुनियाभर में फेमस है। इसे बासमती चावल, आलू, चिकन या मटन के पीसेज और उबले अंडे से तैयार किया जाता है। फिर इसे चटनी, मसालेदार ग्रेवी और प्याज के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है।

Credit: iStock

​रोगन जोश​

मसालेदार और लाल ग्रेवी में नरमदार मटन के पीसेज देख नॉनवेज लवर खुद को रोक नहीं पाते हैं। इसे मुगलों द्वारा भारत लाया गया था और तब से यह भारतीय व्यंजनों का एक अहम हिस्सा है।

Credit: iStock

​​मुर्ग मुसल्लम​

मुगलई डिशेज में मुर्ग मुस्सलम का शाही स्वाद का अलग ही मजा है। इसे बनाने के लिए एक फुल चिकन को टेस्टी मसालों में मैरीनेट करके हल्की आंच पर पकाया जाता है। इसके लजीज और मुलायम पीसेज खाने में काफी टेस्टी होते हैं।

Credit: iStock

​​मटन कढ़ाई​

इस मुगलई व्यंजन को बनाने के लिए सॉफ्ट मटन के टुकड़ों को एक कड़ाही में पकाया जाता है। इसे मटन, धनिया, जीरा और इलायची जैसे मसालों को मिक्स करके तैयार किया जाता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मरीन ड्राइव से भी खूबसूरत है कर्नाटक की ये जगह, वापस आने का नहीं होगा मन

ऐसी और स्टोरीज देखें