Apr 29, 2025

भारत की वो खास जगह, जहां नहीं चलती कोई गाड़ी, जाने के लिए करनी पड़ती है घोड़े की सवारी

Varsha Kushwaha

​ऑटोमोबाइल वाहन फ्री सिटी ​

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान शहर देश का ही नहीं पूरे एशिया का इकलौता शहर है, जहां किसी भी प्रकार के वाहनों को चलाने पर रोक है। इस ऑटोमोबाइल वाहन फ्री शहर जाने के लिए आपको 2.5 किमी पैदल यात्रा या फिर घुड़सवारी करनी पड़ेगी।

Credit: Social Media

​भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन​

माथेरान भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है जो केवल 7 किमी के क्षेत्र को कवर करता है। यहां की आबादी कपीू 6 हजार के आसपास है। माथेरान समुद्रतल से 2,635 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Credit: Social Media

​क्यों नहीं चलती यहां कार ​

माथेरान एक हिल स्टेशन है और चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। शहर के पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने माथेरान को संवेदनशील घोषित किया है, यही कारण है कि यहां एक भी गाड़ी नहीं चलाती।

Credit: Social Media

​घुड़सवारी के साथ टॉय ट्रेन का आनंद​



​माथेरान में घुड़सवारी के साथ आप टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। यहां चलने वाली टॉय ट्रेन 1907 ई. में सर आदमजी पीरभॉय द्वारा बनवाई गई थी। यह नेरल से माथेरान के वन क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा कवर करते हुए 20 किमी की दूरी तय करती है।


Credit: Social Media

You may also like

उदयपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, जहां रहते ...
भारत के इस शहर में मौजूद है दुनिया का सब...

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: उदयपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, जहां रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें