Apr 26, 2025

By: Nilesh DwivedI

इन शहरों से होकर गुजरती हैं भारत की प्रमुख, प्राचीन और पवित्र नदियां

​भारत की संस्कृति

भारत की संस्कृति और सभ्यता इतनी प्राचीन और पवित्र है कि यहां नदियों जैसे प्राकृतिक तत्व को भी माता कहा जाता है।

Credit: Meta AI

​नदियों की महत्ता

पर्वतों की गोद में से निकलने वाली जल की धारा सदियों से इंसानों की प्यास के साथ-साथ उन्हें मोक्ष भी देती या रही हैं। ऐसे में भारत की हर नदी का ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व भी है।

Credit: Meta AI

​शहरों को छूती नदियां

ऐसे कई प्रसिद्ध भारतीय शहर हैं जिनके बीच से भारत की ये प्राचीन, पवित्र और प्रमुख नदियां होकर गुजरती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इनके नाम।

Credit: Meta AI

​गंगा नदी

गंगा नदी ऋषिकेश, हरिद्वार, फर्रुखाबाद, कानपुर, जाजमऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, बनारस, गाजीपुर, बक्सर, बलिया, पटना, हाजीपुर, मुंगेर, भागलपुर समेत कई शहरों से होकर गुजरती है।

Credit: Meta AI

You may also like

परिवार के साथ रहने के लिए ये हैं नोएडा क...
पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके, जहां रहते ह...

​यमुना नदी

यमुना नदी का प्रवाह दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा और प्रयागराज से होकर गुजरता है। यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे लंबी और दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है।

Credit: Meta AI

​नर्मदा नदी

नर्मदा नदी सतपुड़ा की पहाड़ियों के उत्तर-पूर्वी भाग से निकलती है। इसे मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा भी कहा जाता है। जबलपुर, नर्मदापुरम, होशंगाबाद, हरदा, मांधाता, ओंकारेश्वर जैसे शहर इसके किनारे हैं।

Credit: Meta AI

​गोदावरी नदी

ये नदी मध्य और दक्षिण-पूर्वी भारत की पवित्र नदी मानी जाती है। इस नदी के किनारे नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, निजामाबाद, मंचेरियल, राजमुंदरी, नरसापुर, सिवनी और बालाघाट जैसे शहर भी स्थित हैं।

Credit: Meta AI

​कावेरी नदी

कावेरी नदी, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य से होकर गुजरती है। कावेरी नदी के किनारे बसे हुए प्रमुख शहर मैसूर, तिरुचिरापल्ली और तंजावुर शामिल हैं।

Credit: Meta AI

​कृष्णा नदी

ये नदी, भारत के पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। ये नदी सांगली, वाई, विजयवाड़ा और श्रीशैलम जैसे शहरों से होकर गुजरती है।

Credit: Meta AI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: परिवार के साथ रहने के लिए ये हैं नोएडा के सबसे अच्छे इलाके

ऐसी और स्टोरीज देखें