May 05, 2025
Credit: Meta AI
Credit: Meta AI
Credit: Meta AI
Credit: Meta AI
लुधियाना के सबसे पॉश और अच्छे कनेक्टिविटी वाले इलाकों में से एक मॉडल टाउन है। यह इलाका सराभा नगर, नेहरू नगर, विकास नगर जैसे फेमस इलाकों से घिरा हुआ है। यह इलाका एनएच-5 और एनएच-44 के करीब होने की वजह से शहर के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां पर बहुमंजिला अपार्टमेंट से लेकर स्वतंत्र घर और विला सभी देखने को मिल जाएंगे। यहां से लुधियाना जंक्शन और साहनेवाला एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान है।
Credit: Meta AI
शहर के सबसे पसंदीदा इलाकों में से एक सराभा नगर लुधियाना के पश्चिमी हिस्से में पड़ता है। यहां पर अच्छी कनेक्टिविटी और आवास के कई विकल्प मौजूद हैं। एनएच-5 और एनएच-44 के जरिए स्थानीय लोग आसानी से शैक्षणिक संस्थानों, रोजगार केंद्रों और स्वास्थ्य सुविधाओं आदि तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
Credit: Meta AI
लुधियाना का यह पॉश इलाका कई प्रतिष्ठित स्कूलों, मॉल और अस्पतालों के करीब है। यहां से शहर के अन्य हिस्सों में कनेक्टिविटी भी अच्छी है। पखोवाल रोड से लुधियाना जंक्शन कोचर मार्केट रोड के जरिए सिर्फ 7.4 किमी की दूरी पर है। वहीं साहनेवाल एयरपोर्ट 17.5 किमी की दूरी पर है, जहां एनएच-44 से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
Credit: Meta AI
लुधियाना के अच्छी कनेक्टिविटी वाले पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइंस भी है। यह इलाका कई स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों से भरा हुआ है। इसके अलावा पार्क, मॉल और रेस्तरां भी आसपास ही मौजूद हैं।
Credit: Meta AI
लुधियाना के इस पॉश इलाकों में ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट से लेकर गेटेड समुदाय और स्वतंत्र घर सभी विकल्प देखने को मिल जाएंगे। यहां से स्कूल, अस्पताल, पार्क, शॉपिंग माॉल आदि जगहों पर पहुंचना भी आसान है। इस इलाके से लुधियाना के अन्य इलाकों की कनेक्टिविटी भी अच्छी है। फिरोजपुर रोड से लुधियाना जंक्शन 5.6 किमी और साहनेवाल एयरपोर्ट 17.8 किमी की दूरी पर है।
Credit: Meta AI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स