Jan 03, 2025

जब जम गया था राजस्थान, -7.4 डिग्री पहुंचा तापमान; जैसलमेर में -5.9 हुआ रिकॉर्ड

Digpal Singh

​बाड़मेर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़​

बाड़ेमेर में 15 जनवरी 1935 को -1.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। भरतपुर में 11 और 12 जनवरी 1967 को -1.2 डिग्री और चितौड़गढ़ में 25 दिसंबर 1955 को -1.1 डिग्री सेल्सियल टेम्प्रेचर रिकॉर्ड हुआ था।

Credit: Twitter

​जयपुर और जोधपुर​

राजस्थान की मौजूदा राजधानी जयपुर में 31 जनवरी और 1 फरवरी 1905 को और जोधपुर में 31 जनवरी 1905 को -2.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

Credit: Twitter

राजस्थान में छुट्टियों की लिस्ट

​नागौर, अजमेर और गंगानगर​

नागौर में 11 और 13 जनवरी 1967 को -2.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। अजमेर में 16 जनवरी 1935 और गंगानगर में 11 फरवरी 1950 को -2.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Credit: Twitter

​धौलपुर​

धौलपुर में 28 दिसंबर 1989 को सबसे कम -3.3 डिग्री तापमान में लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया था।

Credit: Twitter

You may also like

यूपी का ये जिला कहलाता है रणभूमि का शहर,...
श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के...

​फलोदी, पिलानी और बीकानेर​

यह तीनों शहर भी - डिग्री में तापमान देख चुके हैं। फलोदी में 14 दिसंबर 1986 को, पिलानी में 9 फरवरी 1974 को और बीकानेर में 26 जनवरी 1964 को -4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

Credit: Twitter

सबसे लंबे 7 हाईवे

​चुरू​

चुरू को अपने एक्स्ट्रीम मौसम के लिए जाना जाता है। यहां गर्मी और सर्दी दोनों ज्यादा होती हैं। 28 दिसंबर 1973, 16 जनवरी और 7 फरवरी 1974 को यहां -4.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

Credit: Twitter

​सीकर​

19 दिसंबर 1986 को सीकर के इतिहास का सबसे ठंडा दिन था। यहां पर सबसे कम -5.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Credit: Twitter

​जैसलमेर​

प्रचंड गर्मी के लिए पहचान रखने वाले जैसलमेर में 12 जनवरी 1967 को सबसे कम -5.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

Credit: Twitter

​माउंट आबू​

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में साल 1994 में 12 दिसंबर को सबसे कम -7.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। सभी आंकड़े amssdelhi.gov.in से लिए गए हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यूपी का ये जिला कहलाता है रणभूमि का शहर, जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें