May 03, 2025

By: Nilesh DwivedI

भारत का वो रहस्यमयी किला, जिसने इतिहास के पन्नों को उलझा कर रखा है

​पुराने किलों में से एक

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित, कांगड़ा किला भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े किलों में से एक है, जो अपनी गौरवशाली विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: Social

​शिवालिक पहाड़ियों में फैला

लगभग 4 किमी क्षेत्रफल में फैला ये किला शिवालिक पहाड़ियों पर 463 एकड़ में है। माझी और बाणगंगा नदियां इस प्राचीन किले के आधार पर संगम करती हैं।

Credit: Social

​किले का निर्माण

ऐसा माना जाता है कि महाराजा सुशर्मा चंद्र ने 3,500 साल पहले इस किले का निर्माण करवाया था।

Credit: Social

​खजानों से भरा किला

इतिहास में ये किला विशाल संपत्ति और खजानों से भरा हुआ बताया जाता है, जिसे कई शासकों ने लूटने का प्रयास किया।

Credit: Social

You may also like

प्रयागराज के 4 सबसे पॉश इलाके, अमीरों का...
हर घर से एक वीर बेटा Indian Army में, पा...

​महमूद गजनवी और ब्रिटिश सेना

कहा जाता है कि किले में 21 गुप्त खजाने के कुएं हैं, जिनमें से कुछ को महमूद गजनवी और ब्रिटिश सेना द्वारा लूटा गया था।

Credit: Social

​मुगलों के असफल प्रयास

अकबर के नेतृत्व में मुगल सेना ने 52 बार इस किले पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

Credit: Social

​किले पर आक्रमण

ये किला 52 से अधिक आक्रमणों का सामना कर चुका है, जिनमें महमूद गजनवी, मुहम्मद बिन तुगलक और जहांगीर के हमले शामिल हैं

Credit: Social

​भूकंप से क्षतिग्रस्त

अप्रैल 1905 में एक भीषण भूकंप ने किले की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे इसमें काफी नुकसान हुआ।

Credit: Social

विशाल द्वार

किले में 11 द्वार और 23 गढ़ हैं, साथ ही अंबिका देवी, लक्ष्मी नारायण और भगवान महावीर के मंदिर भी मौजूद हैं।

Credit: Social

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: प्रयागराज के 4 सबसे पॉश इलाके, अमीरों का है अड्डा

ऐसी और स्टोरीज देखें