Apr 16, 2025

By: Digpal Singh

आखिर क‍िसने बनवाया था भारत का सबसे बड़ा क‍िला?

​क‍िलों का देश

भारत क‍िलों का देश के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक और सुंदर किले मौजूद हैं।

Credit: Social

​सबसे बड़ा क‍िला

अगर बात भारत के सबसे बड़े क‍िले की करें तो मेहरानगढ़ किले का नाम आता है, जो क‍ि जोधपुर, राजस्थान में मौजूद है।

Credit: Social

​स्‍थापना

इस शानदार क‍िले की स्‍थापना 1459 में हुई थी। ये क‍िला जोधपुर में 410 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है।

Credit: Social

​क‍िसने करवाया निर्माण

क‍िले का न‍िर्माण राव जोधा द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन इसे पूरा करने का कार्य महाराजा जसवंत सिंह ने किया था।

Credit: Social

You may also like

ये हैं नोएडा की 6 सबसे ऊंची बिल्डिंगें, ...
49 साल का हो गया नोएडा, ये हैं शहर के 10...

​क‍िले का नाम

किले का नाम पहले मिहिरगढ़ रखा गया था, जिसका मतलब सूर्य का किला होता है। बाद में ये मेहरानगढ़ में बदल गया। सूर्य देव राठौड़ वंश के कुल देवता थे।

Credit: Social

​क‍िले की संरचना

क‍िले में भव्‍य दीवारों द्वारा संरक्षित, सात द्वार हैं। ये किला 1200 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी दीवारें 36 मीटर तक ऊंची हैं।

Credit: Social

​संग्रहालय

किले के एक हिस्से को संग्रहालय में तबदील कर दिया गया है, जहां पर प्राचीन राजस्थानी संस्कृति की कई चीजों को संजोकर रखा गया है।

Credit: Social

क‍िले का वर्तमान

आज इस किले के माल‍िक महाराजा गज सिंह द्वितीय हैं, ज‍िन्होंने इसे एक संग्रहालय के रूप में विकसित किया है।

Credit: Social

​चामुंडा माता मंदिर

क‍िले में चामुंडा माता मंदिर भी है, जहां राव जोधा ने मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की थी।

Credit: Social

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं नोएडा की 6 सबसे ऊंची बिल्डिंगें, जानें सभी के नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें