May 05, 2025

By: Nilesh DwivedI

दिल्ली की वो खूबसूरत इमारतें जहां होता है इतिहास और संस्कृति का संगम

​दिल्ली की इमारतें

दिलवालों के शहर दिल्ली में ऐसी कई शानदार इमारतें हैं, जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक मूल्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

Credit: Canva

​किला राय पिथौरा

किला राय पिथौरा (लाल कोट), पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित और विस्तारित किया गया था, जिसका नाम उनके सम्मान में पड़ा और जो ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व रखता है।

Credit: Canva

​लाल किला

मुगल साम्राज्य की भव्यता का प्रतीक, ये किला लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसकी वास्तुकला अद्भुत है और स्वतंत्रता दिवस पर यहां तिरंगा फहराया जाता है।

Credit: Canva

​हुमायूं का मकबरा

इस मकबरे को मुगल वास्तुकला का आरंभिक उदाहरण माना जाता है। ये चारबाग शैली में बना है और ताजमहल के निर्माण की प्रेरणा माना जाता है।

Credit: Canva

You may also like

रायपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, रईसों की ह...
जानिए देश के सबसे साफ हवा वाले शहरों के ...

​कुतुब मीनार

विश्व की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार, इसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। इसकी नक्काशी और संपूर्ण परिसर ऐतिहासिक महत्व रखता है।

Credit: Canva

​जामा मस्जिद

भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक, शाहजहां द्वारा निर्मित इस मस्जिद में विस्तृत प्रांगण और संगमरमर की सुंदरता देखने लायक है।

Credit: Canva

​पुराना किला

ये किला महाभारत काल के इंद्रप्रस्थ से जुड़ा माना जाता है। इसकी विशाल दीवारें और खूबसूरत झील इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

Credit: Canva

​जंतर मंतर

ये खगोलीय वेधशाला महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित की गई थी। यहां की ज्यामितीय संरचनाएं प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक ज्ञान को दर्शाती हैं।

Credit: Canva

​तुगलकाबाद किला

तुगलकाबाद किला तुगलक वंश के शासनकाल का एक सशक्त प्रमाण है। इसकी विशाल दीवारें और वीरानता इसे रहस्यमयी बनाती हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रायपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, रईसों की है पहली पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें