कानपुर के 5 सबसे अमीर इलाके, आलीशान घरों का अड्डा है यहां

Pooja Kumari

Apr 27, 2025

​कानपुर, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है।​

Credit: Meta AI

​कानपुर को यूपी की ओद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है।​

Credit: Meta AI

​कानपुर को भारत का मैनेचेस्टर और लेदर सिटी के नाम से भी जाना जाता है।​

Credit: Meta AI

​Magicbricks के अनुसार कानपुर के 5 सबसे पॉश इलाके है:​

Credit: Meta AI

You may also like

इन शहरों से होकर गुजरती हैं भारत की प्रम...
परिवार के साथ रहने के लिए ये हैं नोएडा क...

​​स्वरूप नगर​​


कानपुर का स्वरूप नगर शहर के सबसे पॉश इलाकों में आता है। यह इलाका फ़ज़लगंज और कालपी रोड जैसे बड़े वाणिज्यिक हब से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस इलाके में मॉर्निंग एमरल्ड गार्डन, राज टावर और छत्तिरतन धाम जैसे कॉम्प्लेक्स स्थित है। जहां कई प्लॉट और शानदार अपार्टमेंट के विकल्प उपलब्ध हैं। इस इलाके में प्रॉपर्टी की आमतौर पर कीमत 60 लाख से 5.5 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​श्याम नगर​​


कानपुर के पॉश इलाकों में अगला नाम श्याम नगर का है। यह इलाका कई हाईवे और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी के लिए फेमस है। इस इलाके के कुछ बेहतरीन आवासीय परिसरों में बीएन टॉवर, आशियाना होम्स और श्री साई सद्भावना आदि हैं। यह इलाका कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सिर्फ 7.2 किमी की दूरी पर है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत आमतौर पर 25 लाख रुपये से 3.50 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​सिविल लाइन्स​​


सिविल लाइन्स कानपुर के सबसे अच्छे और पॉश इलाकों में आता है। यहां पर रतन सदरलैंड, योग टॉवर और रतन नीलम जैसे आवासीय परिसर स्थित हैं। यह इलाका एनएच 34 और पार्वती बागला रोड के जरिए शहर के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत आमतौर पर 60 लाख से 3.90 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​तिलक नगर​​


यह कानपुर के फेमस इलाकों में आता है। इस इलाके में स्वतंत्र घर, अपार्टमेंट्स और सोसायटी सभी के विकल्प उपलब्ध है। तिलक नगर, कानपुर-लखनऊ रोड और एनएच 2 के जरिए शहर के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यहां से कानपुर एयरपोर्ट 15.6 किमी और चकेरी रेलवे स्टेशन 17.5 किमी दूर स्थित है। कानपुर के इस पॉश इलाके में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 55 लाख से 3.50 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

​​काकादेव​​


शहर के तेजी से विकसित होने वाले इलाकों में काकादेव शामिल होता है। इस इलाके में कई प्रमुख आवासीय परिसर, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल हैं। यह इलाका कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 8.5 किमी दूर है। काकादेव इलाका शहर के अन्य हिस्सों से भी अच्छी तरह कनेक्टेड है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत आमतौर पर 20 लाख से 2 करोड़ रुपये के बीच है।

Credit: Meta AI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन शहरों से होकर गुजरती हैं भारत की प्रमुख, प्राचीन और पवित्र नदियां

ऐसी और स्टोरीज देखें