May 25, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
दक्षिण-पूर्वी जयपुर में स्थित जगतपुरा अपने बुनियादी ढांचे और आवासीय-वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। यहां कई अच्छे अपार्टमेंट और इंडिपेंडेंट हाउस हैं, जिन्हें आप किराए पर ले सकते हैं। यहां कई अच्छे अस्पताल, मॉल और स्कूल आदि हैं। 2 बीएचके फ्लैट की कीमत यहां 5000 से शुरू हो जाती है।
Credit: Social Media
जयपुर में हाल ही में विकसित हुआ अजमेर रोड शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक हैं। यहां कई आवासीय योजना हैं, जिसमें आप फ्लैट ले सकते हैं। आसपास मॉल, सुपरमार्केट, अस्पताल और स्कूल होने के कारण इस इलाके की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यहां 2 बीएचके की कीमत 6000 रुपये से शुरू हो जाती है।
Credit: Social Media
जयपुर में किराए पर रहने के लिए टोंक रोड भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक हैं। यहां कई अच्छे मकान हैं, जिसमें आप अपना घर बना सकते हैं। 2 बीएचके की कीमत 5000 से और 3 बीएचके की कीमत 6000 रुपये प्रति माह के किराए से शुरू हो जाती है।
Credit: Social Media
जयपुर के सबसे सस्ते इलाकों की लिस्ट में दुर्गापुरा भी शामिल है। यहां कई अच्छे और किफायती दरों पर मकान उपलब्ध है। यहां आसपास कई अच्छे अस्पताल, मॉल, स्कूल आदि हैं। सुविधाओं से भरे इस इलाके में 2 बीएचके मकान का किराया 5000 रुपये से शुरू हो जाता है।
Credit: Social Media
जयपुर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित मानसरोवर भी शहर के सबसे किफायती इलाकों में से एक हैं। यहां एक अच्छी जीवन शैली के साथ आप सस्ते में रह सकते हैं। 2 बीएचके मकान के किराए की शुरुआत यहां 5 हजार रुपये से हो जाएगी। जयपुर मेट्रो के साथ अच्छी कनेक्टिविटी भी मिलती है।
Credit: Social Media
पिंक सिटी के सबसे सस्ते इलाकों में वैशाली नगर का नाम भी शामिल है। यहां आपको 1 से 3 बीएचके फ्लैट और पेंट हाउस भी किराए पर मिल जाएगा, वो भी किफायती दरों पर। मेट्रो, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पास में होने के साथ यहां अच्छे स्कूल, मॉल और अस्पताल भी हैं, जिसकी वजह से यह इलाका रहने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां 2 बीएचके 5 हजार और 3 बीएचके 7 हजार से शुरू हो जाते हैं। बाकी आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
Credit: Social Media
मालवीय नगर भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। यहां 2 बीएचके फ्लैट की कीमत 7000 रुपये और 3 बीएचकी की कीमत 13 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। यहां पास में ही कई अच्छे स्कूल, मॉल और अस्पताल उपलब्ध हैं। सुविधाओं से भरे इस इलाके में आपको मेट्रो की सुविधा भी मिलती हैं। यहां किफायती दरों में आप आलीशान जीवन जी सकते है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स