May 06, 2025

इंदौर के 7 सबसे पॉश इलाके, रहने के लिए हैं सबसे बेस्ट

Varsha Kushwaha

​भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में इंदौर हमेशा अव्वल रहता है। ​

Credit: Social Media

​इसे मध्य प्रदेश के व्यावसायिक केंद्र है और प्रदेश का सबसे अमीर शहर भी है। ​

Credit: Social Media

​यहां कई महंगे और पॉश आवासीय इलाके हैं, जहां हर कोई सुख-सुविधा के साथ रहना चाहता है। ​

Credit: Social Media

​आइए आपको बताएं इंदौर के 7 सबसे महंगे इलाकों के बारे में, जो लग्जरी लाइफ के लिए बेस्ट हैं।​

Credit: Social Media

You may also like

भारत का कुंवारा किला, इस शहर में है ये ऐ...
लुधियाना के 5 सबसे अमीर इलाके, इन सुविधा...

​सुपर कॉरिडोर​



​इंदौर में स्थित सुपर कॉरिडोर शहर का सबसे पॉश और महंगा इलाका है। आसपास में कई अच्छे विला और अपार्टमेंट हैं, जिसमें आप अपना सपनों का घर बसा सकते हैं। शहर के अन्य इलाकों से इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यहां आने वाले समय में 18 कमर्शियल योजना का विकास होने वाला है, जिसमें मॉल, अस्पताल, और खेल परिसर शामिल है।


Credit: Social Media

​निपानिया​



​इंदौर का निपानिया भी शहर का सबसे महंगा और पॉश इलाका है, जहां कई शानदार अपार्टमेंट और विला हैं। इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र के करीब होने के कारण यहां लोग बसाना चाहते हैं। एक अच्छी और लग्जरी लाइफ के लिए सुविधाओं से भरा यह इलाका बेस्ट है।


Credit: Social Media

​विजय नगर​



​इंदौर के सबसे महंगे इलाकों में विजय नगर भी शामिल है। यहां पास में कई अच्छे अस्पताल, मॉल, शॉपिंग काम्पलेक्स, कैफे और रेस्टोरेंट है। हर आवश्यक सुविधा के साथ यह इलाक लोगों को भा रहा है। यहां जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं।



Credit: Social Media

​महालक्ष्मी नगर​



​इंदौर में स्थित महालक्ष्मी नगर भी शहर का सबसे महंगा और पॉश इलाका है। यहां कई मॉल, शॉपिंग सेंटर और अस्पताल आदि स्थित है। अन्य क्षेत्रों से इसकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है। सुविधाओं से भरे इस इलाके में लग्जरी लाइफ के लिए हर कोई रहना चाहता है।


Credit: Social Media

​राऊ ​



​इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र के करीब स्थित राऊ शहर का का पॉश इलाका है। यही कारण है कि यह सबसे महंगे इलाकों की लिस्ट में भी शामिल है। रेलवे जंक्शन और NH 52 के करीब होने के कारण इसकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है।


Credit: Social Media

​चंदन नगर​



​इंदौर के महंगे और पॉश इलाके में चंदन नगर का नाम भी शामिल है। यहां 8 सेक्टर है, जिसमें कई बहुत शानदार मकान है। मार्केट, अस्पताल और स्कूल भी नजदीक में ही स्थित है। इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब होने से यहां जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ रही है।



Credit: Social Media

​एलआईजी कॉलोनी​



​एलआईजी कॉलोनी इंदौर के सबसे महंगे इलाकों की लिस्ट में शामिल है। यह एक पॉश इलाका भी है। यहां आपको आलीशान अपार्टमेंट और विला मिल जाएंगे, जिसमें आपको लग्जरी लाइफ का एहसास होगा। सुविधाओं के साथ आप आरामदायक जीवन जी सकते हैं।



Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत का कुंवारा किला, इस शहर में है ये ऐतिहासिक धरोहर

ऐसी और स्टोरीज देखें