Jan 12, 2026

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक रेलवे सिस्टम, जहां बिजली से चलती हैं 99% से ज्यादा ट्रेनें

Nishant Tiwari

​ऐतिहासिक उपलब्धि​

भारतीय रेलवे ने 70 हजार किलोमीटर से अधिक ब्रॉडगेज नेटवर्क में से 99% से ज्यादा हिस्से का विद्युतीकरण कर दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक रेलवे सिस्टम का दर्जा हासिल किया है।

Credit: Canva

​तेज रफ्तार से हुआ काम​

बीते छह वर्षों में लाइन्स को इलेक्ट्रिफाइड करने की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिदिन से ज्यादा हो गई है।

Credit: Canva

​डीजल से बिजली की ओर बदलाव​

एक समय डीजल इंजनों पर निर्भर भारतीय रेलवे अब लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रेनों की ओर शिफ्ट हो चुका है।

Credit: Canva

​स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल कदम​

रेलवे विद्युतीकरण से कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आई है, जिससे प्रदूषण घटा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली है।

Credit: Canva

You may also like

इस महीने चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्र...
अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु का वध कहां हुआ ...

​सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग​

भारतीय रेलवे ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देते हुए सोलर पावर क्षमता को 2014 के 4 मेगावाट से बढ़ाकर करीब 900 मेगावाट तक पहुंचा दिया है।

Credit: Canva

​सौ साल पुरानी यात्रा​

भारत में रेलवे विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में मुंबई के वीटी से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से हुई थी।

Credit: Canva

​हाल के वर्षों में बड़ा बदलाव​

2000 में जहां केवल 24 प्रतिशत रेलवे ट्रैक विद्युतीकृत था, वहीं 2024 के अंत तक यह आंकड़ा 96 प्रतिशत से अधिक हो गया।

Credit: Canva

​लगभग पूरा हुआ इलेक्ट्रिफिकेशन​

देश के 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड हो चुके हैं, जबकि कुछ ही राज्यों में सीमित हिस्सों पर काम बाकी है।

Credit: Canva

​ग्रीन फ्यूचर की दिशा में कदम​

भारतीय रेलवे का यह परिवर्तन देश के सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम की ओर मजबूत संकेत देता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस महीने चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत रूट पर होगी शुरुआत

ऐसी और स्टोरीज देखें