May 14, 2025

By: Nilesh DwivedI

भारत के इस शहर में छिपा है रामायण से लेकर विजयनगर साम्राज्य तक का इतिहास

​हम्पी

हम्पी एक प्रसिद्ध स्थल है जो कर्नाटक के बल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर मौजूद है।

Credit: Canva

​ऐतिहासिक जगह

हम्पी एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपनी द्रविड़ वास्तुकला, मंदिरों, महलों और अन्य पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है।

Credit: Canva

​रामायण से जुड़ाव

हम्पी को रामायण में वर्णित किष्किंधा का ही एक हिस्सा माना जाता था। ये वो स्थान था जहां वानर राज बाली और सुग्रीव का राज्य था।

Credit: Canva

​विजयनगर साम्राज्य

हम्पी को विजयनगर साम्राज्य की राजधानी कहा जाता था, जो दक्षिणी भारत में 14वीं से 16वीं शताब्दी तक एक शक्तिशाली साम्राज्य था।

Credit: Canva

You may also like

सोनीपत के 5 सबसे महंगे इलाके, अमीरों की ...
ताजमहल के अलावा इन चीजों के लिए भी फेमस ...

मुख्य शासक

हम्पी के मुख्य शासकों में से एक राजा कृष्णदेव राय थे। उन्होंने 1509 से 1529 तक यहां शासन किया और उनके शासनकाल को हम्पी का स्वर्णिम युग माना जाता है।

Credit: Canva

​तेनालीराम की कर्मभूमि

राजा कृष्णदेव राय के दरबार में तेनालीराम जैसे विद्वान भी थे, जो अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते थे।

Credit: Canva

​खंडहरों का सर्वेक्षण

हम्पी के खंडहरों की खोज 1800 में कर्नल कॉलिन मैकेंजी ने की थी। मैकेंजी भारत का पहला सर्वेयर जनरल थे।

Credit: Canva

​आज का हम्पी

आज हम्पी एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसमें कई प्राचीन स्मारक और मंदिर हैं। इसे 1986 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल भी घोषित किया गया था।

Credit: Canva

​हम्पी पर आक्रमण

1336 में हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापित विजयनगर साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी हम्पी, 1565 में दक्कन के शासकों के आक्रमण के चलते पतन की ओर अग्रसर हुई।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सोनीपत के 5 सबसे महंगे इलाके, अमीरों की है पहली पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें