Oct 08, 2024
Credit: istock
Credit: istock
Credit: istock
Credit: istock
सेक्टर 5 चंडीगढ़ के वीआईपी इलाके के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई मंत्रियों, नौकरशाहों और बड़ी हस्तियों का घर है। यह इलाका शहर के सबसे साफ-सुथरे और पॉश इलाकों में से एक है। यहां पर कई आलीशान बंगले, मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट, बिल्डर फ्लोर हैं। इस इलाके के आसपास स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल आदि की भी सुविधाएं हैं।
Credit: istock
सेक्टर 8 भी चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाकों में शामिल है। इस इलाके से सुखना झील, गोल्फ क्लब, भवानी अंबा मंदिर जैसी जगहें भी नजदीक हैं। इसके अलावा सेक्टर 17 भी यहां से काफी पास है। इस इलाके में भी आपको, विला, बिल्डर फ्लोर और आवासीय घर हैं। साथ ही अच्छे स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं भी मौजूद हैं।
Credit: istock
सेक्टर 9 में सांसद प्रकाश सिंह बादल जैसी कई वीआईपी शख्सियत रहती हैं। यहां पर कई आलीशान विला, बंगले, कोठियां बनी हुई हैं। इस इलाके के आसपास चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ सिटी हॉस्पिटल, सरकारी मल्टी-हॉस्पिटल, टीडीआई मॉल, मरीन बे, लॉर्ड बुद्धा लेक बे जैसी जगहें हैं।
Credit: istock
सेक्टर 10 चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक है। यहां पर हरे-भरे लॉन के साथ खूबसूरत घर बने हुए हैं। यहां पर बिल्डर फ्लोर अपार्टमेंट भी हैं। इस इलाके के आसपास चंडीगढ़ वास्तुकला संग्रहालय, लीजर वैली, सिविल हॉस्पिटल, गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनावर मोंटेसरी स्कूल, वागा शोरूम, नया गांव स्टोर आदि जगहें हैं।
Credit: istock
सेक्टर 11 चंड़ीगढ़ के सबसे अधिक मांग वाले पॉश इलाकों में शामिल है। यहां कई अधिकारियों, वरिष्ठ प्रोफेसरों और उच्चस्तरीय सरकारी अधिकारियों का घर बना है। शहर के सबसे पुराने तकनीकी संस्थान पीईसी से इस इलाके की बेहतर कनेक्टिविटी है। इसके अलावा आसपास अच्छे स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और घूमने की भी जगहें हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स