Jun 29, 2025

गोवा के 5 सबसे पॉश इलाके, यहां लें लग्जरी लाइफ का आनंद

Varsha Kushwaha

​3,702 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।​

Credit: Social Media

​गोवा हर साल लाखों की संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। ​

Credit: Social Media

​कई लोग ऐसे भी हैं, जो गोवा घूमने नहीं बल्कि वहां बसने के इरादे से जा रहे हैं। ​

Credit: Social Media

​आइए आज आपको गोवा के 5 सबसे पॉश इलाकों के बारे में बताएं, जहां आप लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। ​

Credit: Social Media

You may also like

भारत का वह शहर जहां उगती है सबसे ज्यादा ...
दिल्ली की सबसे पुरानी जगह कौन सी है? जान...

​कुंचेलिम​



​उत्तरी गोवा में स्थित कुंचेलिम राज्य का सबसे पॉश इलाका है। यहां के नजारों के बारे में क्या ही कहना। पहाड़ियों के बीच बसा ये इलाका लग्जरी लाइफ जीने की इच्छा रखने वाले लोगों की पहली पसंद है। यहां आपको पहाड़ों के साथ बीच का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है।


Credit: Social Media

​पोरवोरिम​



​गोवा का दूसरा सबसे पॉश इलाका उत्तरी गोवा में स्थित पोरवोरिम है। हरी-भरी पहाड़ियों और मंडोवी नदी के बीच बसा हुआ है। खूबसूरती के साथ यहां शांत वातावरण के बीच आप एक खुशहाल और लग्जरी जीवन जी सकते हैं। यहां आपको आवश्यक सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।


Credit: Social Media

​पंजिम​



​गोवा के सबसे पॉश इलाके में राज्य की राजधानी पंचिम भी शामिल है। ये उत्तरी गोवा जिले में स्थित है। राज्य का प्रशासनिक केंद्र होने के कारण यहां कई सरकारी इमारतें हैं और रहने के लिए इस क्षेत्र को सबसे बेस्ट माना जाता है। चहल-पहल से भरे इस इलाके में अपने सपनों का घर बसाकर लग्जरी लाइफ का आनंद ले सकते हैं।


Credit: Social Media

​कैंडोलिम ​



​गोवा में स्थित कैंडोलिम भी राज्य का सबसे पॉश इलाका है। आलीशान जीवन और सारी सुख सुविधाओं के साथ रहने के लिए ये एक बेहतरीन इलाका है। यहां आप अपना घर भी ले सकते हैं और किराये पर मकान लेकर भी रह सकते हैं।


Credit: Social Media

​अरपोरा​​



​गोवा के सबसे अच्छे और पॉश इलाकों की लिस्ट में अरपोरा भी शामिल है। ये इलाका एक जीवंत माहौल प्रदान करता है। अरपोर इलाके की राज्य के अन्य इलाकों से भी अच्छी कनेक्टिविटी है। आसपास में घूमने के अच्छे इलाके मौजूद है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पास में होने के कारण भी ये रहने के लिए एक अच्छा स्थान है।


Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत का वह शहर जहां उगती है सबसे ज्यादा लीची, जानें इसका नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें