Feb 17, 2025
Credit: istock
Credit: istock
Credit: istock
Credit: istock
अलीपुर कोलकाता के दक्षिणी उपनगरों में स्थित है। यह शहर के पॉश इलाकों में से एक है। इस इलाके में कोलकाता की विरासत की झलक भी देखने को मिलती है। यहां कई पुराने बंगले और विक्टोरियन घर आपको देखने को मिल जाएंगे। इस इलाके में कई शीर्ष नौकरसाह और व्यवसायियों का घर है। यह इलाका बर्दवान रोड, जज सीटी रोड, न्यू रोड, अलीपुर रोड आदि इलाकों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
Credit: istock
यह इलाका अलीपुर का विस्तार है। न्यू अलीपुर टॉलीगंज, कालीघाट, बेहाला जैसे शहर के प्रमुख इलाकों से घिरा है। इस इलाके में जायका रेस्टोरेंट और बार, द क्विंस रेस्टोरेंट कम बार और लाउंज, अंजता रेस्टोरेंट और बार जैसी खाने-पीने की जगहें मिल जाएंगी। साथ ही यहां डीएवी पब्लिक स्कूल, न्यू अलीपुर मल्टीपर्पस स्कूल, बीपी पोद्दार अस्पातल और मेडिकल रिसर्ट समेत कुछ अस्पताल और स्कूल भी यहां स्थित हैं।
Credit: istock
यह साउथ कोलकाता में स्थित एक समृद्ध इलाका है। बालीगंज में कई फेमस शैक्षणिक संस्थान, रेस्टोरेंट, कैफे और बुटीक है। यह इलाका आवासीय और व्यावयासिक प्रतिष्ठानों का अच्छा मिश्रण है। यहां से सिर्फ 2 किमी की दूरी पर गरियाहाट का बाजार है। बल्लीगंज सर्कुलर रोड, एजेसी बोस रोड, गरियाहाट रोड आदि सड़कों से शहर के अन्य इलाकों में आसानी से आवागमन किया जा सका है।
Credit: istock
यह इलाका भी साउथ कोलकाता में स्थित है। यह भी आवासीय और वाणिज्यिक इलाके का मिला-जुला रूप है। यह इलाका साड़ियों की खुदरा दुकानों के लिए फेमस है। गरियाघाट इलाका कालीघाट, बल्लीगंज, धाकुरिया, कस्बा जैसे इलाकों के बीच बसा है। यहां से कालीघाट मेट्रो स्टेशन और बल्लीगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन भी नजदीक हैं।
Credit: istock
कोलकाता के इस इलाके को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर डीपीएस स्कूल, ऑर्किड्स द इंटरनेशनल जैसे कई प्रीमियम शैक्षणिक संस्थान स्थित है। इसके अलावा यहां से साल्ट लेक सेक्टर वी, न्यू टाउन आईबीएम, टीसीएमस, जैनपैक्ट, टैक महिंद्रा आदि कार्यालयों में जाना भी आसान है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स