May 26, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
कोलकाता के विधान नगर के रूप में जाने जानें वाला साल्ट लेक सिटी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। यहां कई अच्छे अपार्टमेंट है, जिन्हें आप किफायती दरों में किराए पर ले सकते हैं और सुविधाओं के साथ रह सकते हैं। यहां 5 हजार से 25 हजार में किराए का मकान मिल जाएगा।
Credit: Social Media
साउथ कोलकाता में स्थित जादवपुर भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक है। अच्छे शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ आवश्यक अन्य सुविधाओं से भरे इस इलाके में आपको किफायती दरों पर कई अच्छे मकान यानी 1 बीएचके से 3 बीएचके तक फ्लैट मिल जाएंगे। यहां आपको 5 से 25 हजार रुपये तक के फ्लैट आसानी से मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
कोलकाता के प्रमुख इलाकों की लिस्ट में शामिल राजारहाट भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों में से एक हैं। यहां भी कई अच्छे स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग के लिए बाजार स्थित है। मूलभूत सुविधाओं के साथ यह इलाका किराए पर रहने के लिए बेस्ट माना जाता है। अन्य इलाकों से इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यहां 10 हजार से 20 हजार के बीच आपको कई अच्छी प्रॉपर्टी रेंट करने के लिए मिल जाएगी।
Credit: Social Media
साउथ कोलकाता में स्थित टॉलीगंज भी शहर के सबसे सस्ते इलाकों की लिस्ट में शामिल है। यहां आपको किफायती दरों में अच्छे स्पेस वाला घर किराए पर मिल जाएगा। आवश्यक सुविधाओं के साथ यहां पास में कई बाजार और मॉल है। साथ ही कई शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल भी मौजूद हैं। यहां 5 हजार से 20 हजार रुपये में आपको अच्छे मकान मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
कोलकाता के सस्ते इलाकों में दम दम इलाका भी शामिल है। अच्छे शैक्षिक संस्थान, अस्पताल और बाजार के साथ रेलवे और एयरपोर्ट से करीब होने के कारण दम दम इलाका रहने के लिए बेस्ट माना जाता है। अच्छी कनेक्टिविटी के साथ आपको यहां किफायती दरों में फ्लैट किराए पर मिल जाएंगे। यहां आप अकेले या परिवार के साथ रह सकते हैं।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स