दिल्ली के पांच सबसे सस्ते मार्केट, बजट में होगी ढे़र सारी शॉपिंग

Pooja Kumari

Oct 01, 2024

​सरोजनी नगर मार्केट​


सरोजनी नगर दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट में से एक है। यह मार्केट देशभर में फेमस है। यहां आप आप सस्ती शॉपिंग के साथ ही स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं। इस मार्केट से आप लड़के-लड़कियों के कपड़े बेहद सस्ते दाम में मिल जाएंगे।

Credit: Twitter/istock

​सरोजनी नगर कैसे पहुंचे​


मेट्रो से सरोजनी नगर मार्कट जाने के लिए आपको पिंक लाइन की मेट्रो लेनी होगी। इस रूट पर सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन पर आपको उतरना होगा। अच्छी बात ये हैं कि यह मेट्रो स्टेशन सरोजनी नगर मार्केट में ही है।


Credit: Twitter/istock

नदियों का मायका

​लाजपत नगर मार्केट​


लाजपत नगर मार्केट में आप किफायती दाम में ट्रडिशनल कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। यह मार्केट जूतों के लिए भी बहुत फेमस है। यहां पर आपको जूतों और सैंडल के बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां सिर्फ कपड़े या जूते ही नहीं बल्कि बाकी सामान भी कम दामों पर मिल जाएंगे।

Credit: Twitter/istock

​लाजपत नगर मार्केट कैसे पहुंचे​


मेट्रो से इस मार्केट में जाने के लिए आपको वॉयलेट लाइन की मेट्रो लेनी होगी। जिसके बाद लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से लाजपत नगर मार्केट नजदीक ही स्थित है।


Credit: Twitter/istock

You may also like

ग्रेटर नोएडा के 3 सबसे अमीर इलाके, रईसों...
ये हैं मुंबई की तीन सबसे ऊंची गंगनचुंबी ...

​करोल बाग मार्केट​


करोल बाग मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। पश्चिम दिल्ली में स्थित इस मार्केट में आपको वेस्टर्न से लेकर एथनिक और ट्रडिशनल कपड़ों की बहुत सी वैरायटी मिल जाएगी। इस मार्केट में आपको कपड़ों के साथ अन्य सामान भी किफायदी दाम में मिल जाएगा।

Credit: Twitter/istock

​करोल बाग मार्केट कैसे पहुंचे​


करोल बाग मार्केट आप मेट्रो से आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लू लाइन की मेट्रो लेनी होगी। जिसके बाद करोल बाग में उतरकर आप मार्केट जा सकते हैं। इस मेट्रो स्टेशन से करोल बाग मार्केट नजदीक ही है।

Credit: Twitter/istock

​चांदनी चौक मार्केट​


दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट देशभर में बहुत फेमस है। यह मार्केट खासतौर पर शादी की शॉपिंग और खान-पान के लिए जाना जाता है। यह पर आपको कम दाम में शादी का लहंगा, शेरवानी, ज्वैलरी, वैडिंग एक्सेसरीज सब मिल जाएगा। इसके अलावा किताबे, ड्राई फ्रूट्स, रजाई-कंबल सारा सामान इस मार्केट में मिल जाएगा।

Credit: Twitter/istock

​चांदनी चौक मार्केट कैसे पहुंचे​


दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट में आप मेट्रो से आराम से पहुंच सकते हैं। इस मार्केट का सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन मेट्रो की येलो लाइन पर पड़ता है।

Credit: Twitter/istock

​जनपथ मार्केट​


जनपथ मार्केट में आपको कपड़े, जूते, सैंडल, ज्वैलरी, हैंडबैग सारा सामान कम दाम में मिल जाएगा। इस मार्केट में बार्गेनिंग स्किल के साथ आप सस्ते दामों में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्केट का सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन जनपथ है।

Credit: Twitter/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ग्रेटर नोएडा के 3 सबसे अमीर इलाके, रईसों की हैं पहली पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें