Apr 21, 2025
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
Credit: Social Media
फरीदाबाद के सेक्टर 39 में स्थित इरोस चार्मवुड विलेज शहर की सबसे महंगी सोसाइटी है। यह 50 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है। यहां आपको लॉन टेनिस कोर्ट, जॉगिंग ट्रैक, स्क्वैश कोर्ट, स्विमिंग पूल, मानक क्लब, पार्क व अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी। अन्य स्थानों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी के साथ यहां एक अच्छी जीवनशैली के लिए लोग यहां रहना चाहते हैं।
Credit: Social Media
फरीदाबाद सेक्टर 43 में स्थित ओमेक्स द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी भी शहर की प्रीमियम और सबसे महंगी सोसाइटी में से एक है। यह सूरजकुंड के पास स्थित है। इस सोसाइटी में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, पार्क आदि की सुविधाएं है। अन्य स्थानों से इसकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है। यहां आपको 3 और 4 बीएचएक अपार्टमेंट और पेंटहाउस मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 82 में पुरी प्राणायाम नाम की सोसाइटी है। यह शहर की सबसे महंगी और पॉश सोसाइटी में से एक है। सोसाइटी में पार्किंग एरिया, क्लब हाउस, लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, गोल्फ कोर्स, जॉगिंग ट्रैक और एक स्विमिंग पूल स्थित है। जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ हैंगआउट कर सकते है।
Credit: Social Media
फरीदाबाद के सेक्टर 88 में स्थित आरपीएस सवाना एक महंगी और पॉश सोसाइटी है। जो प्रीमियम ग्रीन लिविंग प्रदान करती है। इस सोसाइटी में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट, हेल्थ पार्क, जॉगिंग ट्रैक, योग स्थान, मेडिटेशन सेंटर, पार्क आदि सुविधाएं उपलब्ध है। यहां आपको 2 बीएचके से लेकर 4 बीएचके अपार्टमेंट या पेंटहाउस मिल जाएंगे।
Credit: Social Media
फरीदाबाद के सेक्टर 19 में स्थित महिंद्रा क्लोरिस शहर की सबसे महंगी और पॉश सोसाइटी में से एक है। एनएच 2 से रेलवे स्टेशन की दूरी केवल 5 मिनट की है। अन्य स्थानों से अच्छी कनेक्टिविटी है। साथ ही यहां आपको क्लब हाउस, फिटनेस सेंटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पार्क, शॉपिंग सेंटर, विजिटर पार्किंग, इंटरकॉम आदि जैसे सुविधाएं मिलती हैं।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स