Apr 10, 2025
पूर्व IPS शिवदीप लांडे के नई पार्टी बना लेने के बाद, अफसरों के राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
Credit: PTI
आइए इसी बहाने जानते हैं बिहार से जुड़े कुछ सफल-असफल IPS अफसरों के नाम, जिन्होंने राजनीति में अपना हाथ आजमाया।
Credit: Twitter
पूर्व DGP डीपी ओझा ने सरकारी सेवा के बाद अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। ओझा ने बेगूसराय से 2004 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें वो असफल रहे थे।
Credit: Twitter
पूर्व IPS अधिकारी अजय कुमार जो कभी पटना के सिटी एसपी रहे। फिलहाल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हैं। ये जमशेदपुर से जीत कर लोकसभा भी पहुंच�� थे।
Credit: Twitter
बिहार के DGP रहे सिन्हा ने रिटायरमेंट के बाद पहले राजद को ज्वाइन किया उसके बाद कांग्रेस के टिकट पर नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिली।
Credit: Twitter
नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद के मूल निवासी निखिल कुमार 1963 बैच के IPS अफसर रहे। दिल्ली में अपनी सेवाएं देने के बाद वो राजनीति में आए थे।
Credit: Twitter
नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद के मूल निवासी निखिल कुमार 1963 बैच के IPS अफसर रहे। दिल्ली में अपनी सेवाएं देने के बाद वो राजनीति में आए थे।
Credit: Twitter
फिलहाल पलामू से सांसद वीडी राम भी 1973 बैच के IPS अधिकारी रहे। बिहार में सेवा देने के अलावा ये झारखंड में भी DGP रह चुके हैं।
Credit: Twitter
बक्सर के रहने वाले असम कैडर के IPS रहे आनंद मिश्रा ने भी 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत को आजमाया था। जिसमें उन्हें असफलता मिली।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स