Aug 11, 2024

आजादी के बाद बसाए गए थे ये 8 शहर, जानिए आज कैसी है इनकी स्थिति

Varsha Kushwaha

​1947 में भारत की आजादी के बाद शहरीकरण तेजी से बढ़ने लगा। ​

Credit: iStock

​प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कुछ नए शहरों को बनाने की आवश्यकता महसूस हुई। ​

Credit: iStock

​इसे देखते हुए समय-समय पर नए शहर बसाए गए। आइए आज उन 8 शहरों के बारे में आपको बताएं ​

Credit: iStock

​चंडीगढ़​

नए शहरों को बसाने की इस प्रक्रिया में सबसे पहले चंडीगढ़ शहर को बसाया गया। इसका विकास पंजाब की राजधानी और पश्चिमी पंजाब के शरणार्थियों को बसाने के लिए 1950 में किया गया। आज चंडीगढ़ पंजाब के साथ हरियाणा की राजधानी भी है।

Credit: iStock

You may also like

ये है महाराष्ट्र का दूसरा सबसे अमीर शहर,...
यूपी का स्विट्जरलैंड कहलाता है ये जिला, ...

​भुवनेश्वर ​



​भुवनेश्वर शहर का विकास 1960 में किया गया। उसके बाद कटक को हटा कर भुवनेश्वर को ओडिशा की राजधानी बनाया गया। इस शहर का विकास पुरी के पास स्थित बड़े भूभाग पर किया गया। इसका नाम भारत के खूबसूरत और नियोजित शहरों में गिना जाता है।


Credit: iStock

​गांधीनगर​

गुजरात की राजधानी गांधीनगर को 1970 में बसाया गया था। इस शहर को आधुनिक शहरी नियोजन की सुविधाओं के अनुसार विकसित किया गया था।

Credit: iStock

​नोएडा​

राजधानी दिल्ली की बढ़ती भीड़ और दबाव को कम करने के लिए नोएडा का विकास किया गया। नोएडा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र और आईटी हब के साथ औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित हुआ है। इसे स्मार्ट सिटी में गिना जाता है।

Credit: iStock

​ग्रेटर नोएडा​



​ग्रेटर नोएडा शहर को बसाने की योजना 1991 में नोएडा के विस्तार के रूप में शुरू की गई थी। बढ़ती जनसंख्या का दबाव कम करने के लिए इसे एक आवासीय विकल्प की तरह बनाया गया था।


Credit: iStock

​गुरुग्राम ​

गुरुग्राम का विकास 1970 के दशक में किया गया। लेकिन शहरी नियोजन और विकास 1990-2000 में शुरू हुआ। आज के समय में ये शहर प्रमुख वित्तीय और साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है।


Credit: iStock

​गिफ्ट सिटी ​

गिफ्ट सिटी एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी है, जिसे वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने के लिए विकसित किया गया। इसे 2000 के दशक में गुजरात में लांच किया गया।

Credit: iStock

​नया रायपुर​

छत्तीसगढ़ की राजधानी के रूप में नया रायपुर का विकास किया गया। इस शहर को आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाएं देने के लिए विकास किया गया था।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है महाराष्ट्र का दूसरा सबसे अमीर शहर, यहां जानें नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें