Jan 16, 2026
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आसमान में होने वाले हवाई करतबों में कोई बाधा न आए
Credit: istock/social media
इसके लिए दिल्ली सरकार का वन विभाग चीलों को 1,270 किलोग्राम बोनलेस चिकन परोसेगा
Credit: istock/social media
ताकि जब हवा में देश का शौर्य दिखाया जाए, तो उस समय पक्षियों के चलते कोई अनहोनी न हो पाए
Credit: istock/social media
पहले इस काम के लिए भैंस के मांस का इस्तेमाल होता था, लेकिन इस साल चिकन मीट दिया जाएगा
Credit: istock/social media
इस प्रक्रिया के तहत हवा में चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े फेंके जाते हैं, ताकि पक्षी वहीं व्यस्त रहें और आसमान में ऊंचाई पर न उड़ें
Credit: istock/social media
चीलें खाने की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं, इसलिए तय जगहों पर खाना डालकर उन्हें एयर शो के उड़ान मार्ग से दूर रखा जाता है
Credit: istock/social media
यह अभ्यास 15 जनवरी से 26 जनवरी के बीच किया जाएगा, शहर की लगभग 20 जगहों पर यह मांस डाला जाएगा
Credit: istock/social media
जिनमें लाल किला, जामा मस्जिद, मंडी हाउस और दिल्ली गेट जैसे इलाके शामिल हैं, जहां आमतौर पर चीलों की संख्या ज्यादा रहती है
Credit: istock/social media
यह काम भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय से हर साल किया जाता है ताकि कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों से पक्षियों के टकराने का खतरा न रहे
Credit: istock/social media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स